हरियाणा: कॉलेज में दाखिले के लिए 26 जून को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट, 30 जून तक जमा कर पाएंगे फीस

चंडीगढ़ | हरियाणा में उच्चतर शिक्षा विभाग ने कालेजों में स्नातक (UG) के एडमिशन के शेड्यूल में बदलाव कर दिया है. दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 16 जून तक बढ़ाए जाने के बाद अब 26 जून को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी. सभी विद्यार्थी 30 जून तक फीस भर पाएंगे. दस्तावेजों की ऑनलाइन वेरिफिकेशन 22 जून तक की जाएगी.

College Girls

26 जून को जारी होगी पहली लिस्ट

अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको कॉलेज जाने की जरूरत नहीं है. अगर कोई आपत्ति होगी, तो एसएमएस से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर इनफार्मेशन मिल जाएगी. सभी योग्य विद्यार्थियों की पूरी लिस्ट 23 जून को जारी होगी. पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 26 जून को जारी की जाएगी, ताकि कोई आपत्ति हो तो उसे तुरंत प्रभाव से दूर किया जा सके. पहली फाइनल मेरिट लिस्ट 26 जून को जारी होगी.

3 जुलाई को जारी होगी फाइनल लिस्ट

इस लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम शामिल होगा, वह 27 जून से 30 जून तक फीस भर पाएंगे. दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट दो जुलाई को जारी की जाएगी, जबकि फाइनल लिस्ट 3 जुलाई को घोषित होगी. इस सूची में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा, वे 4 से 7 जुलाई तक फीस भर पाएंगे.

यह भी पढ़े -  CM सैनी से मिले पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, टोहाना के विकास पर हुई चर्चा

10 जुलाई से दोबारा खुलेगा पोर्टल

पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट के एडमिशन के बाद जो सीट खाली बच जाएंगी, उन सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसलिंग 9 जुलाई से शुरू होगी. नए आवेदनों के लिए एडमिशन पोर्टल 10 जुलाई से फिर से खोला जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.