चंडीगढ़ से पूर्व सैनिकों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, नगर निगम ने दिया 100 फीसदी छूट का तोहफा

चंडीगढ़ | हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ से पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम ने एक अहम फैसला लेते हुए पूर्व सैनिकों को हाउस टैक्स में 100% छूट देने का प्रस्ताव पास कर दिया है. इस फैसले से हजारों पूर्व सैनिक परिवारों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है.

Indian Army

पंजाब- हरियाणा के बराबर हुआ फैसला

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि ऐसे पूर्व सैनिक का पूरा हाउस टैक्स माफ किया जाएगा, जिनके नाम पर या पत्नी के साथ संयुक्त रूप से एक ही रिहायशी मकान है. पहले इस श्रेणी में आने वाले लोगों को केवल 50% तक की छूट मिलती थी. इस फैसले के बाद चंडीगढ़ ने पंजाब और हरियाणा की नीति के बराबर कदम उठाया है, जहां पहले से ही पूर्व सैनिकों को इस तरह की पूरी छूट मिलती रही है.

लंबे समय से कर रहे मांग

पूर्व सैनिकों ने लंबे समय से मांग की थी कि उन्हें भी पूरी टैक्स माफी मिले. इसके लिए उन्होंने अपने- अपने इलाकों के पार्षदों के माध्यम से कई बार नगर निगम तक अपनी बात पहुंचाई है. इस बात पर विचार- विमर्श करते हुए पार्षदों ने कहा कि देश की सेवा करने वाले सैनिकों को सम्मान और सुविधाएं देना समाज और प्रशासन दोनों का कर्तव्य है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का डिजिटल प्लान तेज, सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश

उन्होंने कहा कि जो लोग वर्षों तक देश की सुरक्षा में लगे रहे, उनको बुनियादी सुविधाएं देना हमारे देश की जिम्मेदारी है. इसके साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस योजना से लाभ पाने वाले पूर्व सैनिकों की संख्या ज्यादा नहीं है, क्योंकि यह छूट केवल रिहायशी संपत्ति या निर्धारित सीमा तक ही मौजूद है. ऐसे में नगर निगम के राजस्व में कोई घाटा नहीं आएगा, लेकिन पूर्व सैनिकों को राहत जरूर मिलेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.