ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा के स्कूलों में इस तारीख से हो सकती हैं सर्दियों की छुट्टियां, जाने विस्तार से

चंडीगढ़ । हरियाणा में दिसंबर माह के अंत से शीतलहर तेजी से चल रही है. पिछले कुछ दिनों से राज्य के उत्तरी हिस्से व अन्य हिस्सों में भीषण ठंड पड़ रही है. मौजूदा ठंड के मद्देनजर हरियाणा सरकार बच्चो के स्वास्थ के प्रति सचेत है. जैसा की आप सभी जानते है कोरोना महामारी के कारण पहले ही हरियाणा में स्कूल बंद पड़े है. कुछ दिन पहले ही नौवीं कक्षा से बाहरवीं कक्षा तक के स्कूल लगने शुरू हुए है. अब हरियाणा में जल्द ही स्कूलों को भीषण ठण्ड के कारण बंद किया जा सकता है.

SCHOOL

इस अवधि तक हो सकती है स्कूलों की छुट्टियां

अब सूत्रों से पता चल रहा है कि 1 जनवरी से 15 जनवरी 2020 के बीच राज्य के सभी स्कूल सर्दियों की छुट्टियों के कारण बंद रहे सकते हैं. हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन इस संबंध में कल तक लेटर जारी होने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के किसानों की बढ़ी चिंता, मानसून कमजोर; कई जिलों में सूखे जैसे हालात

आने वाले दिनों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

हरियाणा में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु के करीब मंडरा रहा है, जबकि दिन का तापमान भी अधिकांश स्थानों पर 10-13 डिग्री सेल्सियस के बीच आ रहा है. यहां के मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि हरियाणा और पंजाब में अगले कुछ दिनों तक भीषण ठंड जारी रहेगी.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts