Gold Silver Price in Haryana: हरियाणा में सोना-चांदी के दामों में गिरावट, जानिए ताजा भाव

चंडीगढ़ | सोमवार को हरियाणा में सोने-चांदी के भाव जारी किए गए. ताजा भाव के अनुसार सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है. जी हां, आज के भाव के मुताबिक सोना-चांदी के दामों में गिरावट आई है. 24 कैरेट वाला दस ग्राम सोने की कीमत अब 53,800 रुपये पहुंच गई है. वहीं, एक किलो चांदी के रेट में भी गिरावट आई है.

GOLD SONA

चांदी में 500 रुपए की गिरावट

चांदी के दाम की बात करें तो सोमवार को सर्राफा बाजार में चांदी में 500 रुपये की गिरावट आई है. रविवार को चांदी के दाम 66, 300 रुपये प्रति किग्रा थे. तो  अगर आप भी गहने खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह अच्छा मौका है क्योंकि आज आपको 22 कैरेट सोना बीते कल के मुकाबले 200 रुपये सस्ता मिलेगा. बता दें कि बाजार में आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 48,900 रुपये प्रति दस ग्राम है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में राशनकार्ड धारकों को नहीं मिलेगा सरसों तेल, सामने आई बड़ी वजह

ऐसे जाने गहने की कीमत

अगर आप 22 कैरेट सोने और 18 कैरेट गोल्ड का खुदरा दाम जानना चाहते हैं तो आपको इसके लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल करना होगा. आपके मिस्ड कॉल के कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए http://www.ibja.co पर भी इसकी जानकारी ले सकते हैं.

कैसे करें सोने की शुद्धता चेक?

ऐसे बहुत से लोग हैं जो सोने की शुद्धता को चेक नहीं कर पाते. लेकिन इसके लिए आपको परेशान होने की आवश्यकता नही है, क्योंकि सोने की शुद्धता चेक करने के लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है. इस ऐप का नाम ‘BIS Care app’ है. इस ऐप के जरिए आप केवल सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.