खुशखबरी! किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त जारी, ऐसे करें चेक

चंडीगढ़ | पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. पीएम मोदी ने आज 31 मई 2022 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त जारी की है. इसके तहत करीब 10 करोड़ किसानों के खातों में 21,000 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं.

KISAN 2

दरअसल, केंद्र सरकार ने अपने 8 साल पूरे होने के मौके पर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में राष्ट्रीय स्तर पर ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ का आयोजन किया है. इस मौके पर पीएम मोदी भी शिमला पहुंच चुके हैं. इस दौरान केंद्र के आठ मंत्रालयों की 16 योजनाओं के तहत पीएम मोदी देश के हर जिले से चयनित लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद भी कर रहे हैं.

हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर काल कर सकते हैं. आप घर बैठे भी किस्त आई है या नहीं इस बात की जांच कर सकते हैं. आपके खाते में पैसे प्राप्त होते ही आपको मैसेज आएगा. मैसेज द्वारा भी जान सकते हैं कि आपको पैसा आया है या नहीं.

लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

1. इसके लिए सबसे पहले आप पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं.

2. अब इसके होमपेज पर आपको फार्मर्स कॉर्नर का विकल्प दिखाई देगा.

3. फार्मर्स कॉर्नर सेक्शन में बेनिफिशरीज लिस्ट ऑप्शन पर क्लिक करें.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, SC कर्मचारियों को प्रमोशन में मिलेगा रिजर्वेशन का फायदा

4. अब आप ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें.

5. इसके बाद आप ‘गेट रिपोर्ट’ पर क्लिक करें.

6. इसके बाद लाभार्थियों की पूरी सूची दिखाई देगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.

क्या है सम्मान निधि किस्त

केंद्र सरकार द्वारा देश में विभिन्न लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं. इन योजनाओं का मकसद जरूरतमंद लोगों की मदद करना है. ऐसी ही एक योजना केंद्र सरकार चला रही है, जिसका नाम है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना. इसका लाभ देश के जरूरतमंद किसानों तक पहुंचाया जा रहा है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं, जिन्हें 2-2 हजार रुपये की किश्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है. अब तक किसानों के बैंक खाते में 10 किस्त पहुंच चुकी है और सभी 11वीं किस्त आज जारी हो गई हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.