चंडीगढ़ | हरियाणा में हैप्पी कार्ड (Happy Card) धारकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. पिछले कई महीने से लोग हैप्पी कार्ड रिन्यू होने का इंतजार कर रहे थे और अब हैप्पी कार्ड रिचार्ज होना शुरू हो गए हैं. बता दें कि हैप्पी कार्ड रिचार्ज नहीं होने के चलते लोगों को रोडवेज बसों में फ्री यात्रा का लाभ नहीं मिल रहा था, लेकिन अब ये समस्या दूर हो गई है.
हैप्पी कार्ड बनवाने की प्रकिया
पिछले साल मार्च महीने में हरियाणा सरकार ने 1 लाख रुपए सालाना आमदनी वाले परिवारों को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर का लाभ देने का ऐलान किया था और इसके तहत पात्र लोगों को हैप्पी कार्ड जारी किए गए थे.
हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए आवेदक को हरियाणा रोडवेज की आधिकारिक वेबसाइट https://ebooking.hrtranspor t.gov.in/ पर जाना होगा. इसके बाद आवेदनकर्ता को एप्लाई हैप्पी कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. फिर इसके बाद परिवार पहचान पत्र का नंबर दर्ज कर कैप्चा कोड भरना होगा.
यहां जाकर हसिल करें कार्ड
अब आधार कार्ड में रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज कर सत्यापन करना होगा. अब अप्लाई पर क्लिक करना होगा. इस प्रकार हैप्पी कार्ड के लिए आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. आवेदन करने के 15 दिन बाद आप अपने नजदीकी रोडवेज कार्यालय में जाकर हैप्पी कार्ड हासिल कर सकते हैं.
लाभार्थियों के हैप्पी कार्ड ऑटोमेटिक रिचार्ज होने शुरू हो गए हैं. कार्ड रिचार्ज होने पर लोग अपने कार्ड का प्रयोग करते हुए रोडवेज बस में मुफ्त सफर का लाभ उठा सकते हैं. इस कार्ड पर परिवार के प्रत्येक सदस्य को एक साल में 1 हजार किलोमीटर की मुफ्त यात्रा कर सकते हैं- दीपक कुंडू, जीएम, भिवानी रोडवेज डिपो
