हरियाणा के पुलिस कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया राशन का भत्ता

चंडीगढ़ | हरियाणा पुलिस कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि पुलिस कर्मचारियों का राशन का पैसा बढ़ा दिया गया है. राशन का पैसा बढ़ाने के लिए लंबे समय से मांग भी की जा रही थी. वहीं, चुनावों से पहले राशन का पैसा बढ़ाने की वजह से सरकार को भी काफी फायदा होगा. पुलिस कर्मचारियों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है.

POLICE

अब इतनी हुई राशि

बता दें कि राशन का पैसा 600 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दी गई है. वहीं, एचएपी और आईआरबी जवानों की राशन मनी 840 रुपये से बढ़ाकर 2,100 रुपये कर दी गई है. बता दें कि इसका पत्र भी जारी कर दिया गया है और यह अप्रैल से मिलना शुरू हो जायेगा. हरियाणा की बीजेपी सरकार ने सत्ता में आने से पहले अपने चुनावी घोषणा पत्र में हरियाणा पुलिस कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का वादा किया था.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर मेहरबान हुआ मानसून, 10 जिलों में यलो अलर्ट; अगले 48 घंटे भारी बारिश का खतरा

जयहिंद ने किया था विरोध

बता दें कि पिछले दिनों जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने हरियाणा पुलिस कर्मचारियों और हरियाणा पुलिस की लंबित भर्तियों को लेकर अपनी आवाज उठाई थी और विरोध प्रदर्शन किया था, जिसका असर भी हुआ है. नतीजतन पुलिसकर्मियों का डाइट भत्ता बढ़ गया है. इससे पुलिस कर्मियों का फायदा होगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.