हरियाणा में 20 साल से मकान बनाकर रह रहे लोगों के लिए खुशखबरी, ऐसे मिलेगा मालिकाना हक

चंडीगढ़ | हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान सदन के नेता मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बड़ी जानकारी दी है. सदन में चर्चा के दौरान तिगांव विधायक राजेश नागर ने बताया कि तिगांव और ग्रेटर फरीदाबाद एक बड़ा क्षेत्र बन गया है. इसलिए तिगांव को उपमंडल बनाया जाए. कई विधायकों ने भी वर्षों से शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आवासीय संपत्ति का मालिकाना हक देने की अपील की. मुख्यमंत्री ने पूरा किया.

House Ghar Flat

सप्ताह के अंदर नीति लाने की घोषणा

सत्र के दौरान ही मुख्यमंत्री ने तिगांव को उपमंडल बनाने की घोषणा की और इसकी औपचारिकताएं जल्द ही पूरी कर ली जाएंगी. मुख्यमंत्री ने शहरों से सटे इलाकों में वर्षों से घर बनाकर रह रहे लोगों को मालिकाना हक देने के लिए 1 सप्ताह के अंदर नीति लाने की भी घोषणा की. इस नीति के तहत, 20 साल से आवासीय भूखंडों पर मकान बनाकर रह रहे लोगों को मालिकाना हक मिल सकेगा.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की पहल पर 20 साल से अधिक समय से शहरों, नगर पालिकाओं, नगर परिषदों और नगर निगमों की संपत्तियों को लीज पर लेकर दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान चलाने वाले लोगों को स्वामित्व दिया जा चुका है. इसी क्रम में सीएम ने मालिकाना हक को लेकर ऐलान किया है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.