हरियाणा में गरीब परिवारों के लिए खुशखबरी: बकाया बिल होगा माफ, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

चंडीगढ़ | हरियाणा में गरीब परिवारों को बड़ा लाभ मिलने जा रहा है. बिजली विभाग गरीबी रेखा (BPL) से नीचे रहने वाले परिवारों के बकाया बिजली बिल माफ करेगा. ऐसे परिवारों के लिए निगम की ओर से एक योजना शुरू की गई है. इस माफी योजना का लाभ केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा जिनकी परिवार पहचान पत्र के अनुसार, वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम होगी. इससे ऐसे परिवारों को काफी राहत मिलेगी. साथ ही, उन्हें बिजली भरने में भी आसानी होगी.

Bijli Upbhokta

ऐसे मिलेगा योजना का लाभ

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि योजना के अनुसार लाभार्थी व्यक्ति का बिजली कनेक्शन घरेलू होना चाहिए. इसके अलावा, लाभार्थी की औसत मासिक बिजली खपत 150 यूनिट होनी चाहिए और 2 बिलों का भुगतान नहीं किया जाना चाहिए. वे ही इस योजना के पात्र लाभार्थी हैं. इस योजना में 8 जून 2023 तक पहले से मौजूद उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा. इन जरूरी शर्तों को पूरा करने वाले उपभोक्ता का पूरा सरचार्ज माफ कर दिया जाएगा. ऐसी स्थिति में नियत तिथि के अनुसार, मूल राशि का 50 प्रतिशत माफ कर दिया जाएगा.

योजना की खास बात

इस योजना की खास बात यह है कि इसमें मूलधन की शेष 50 प्रतिशत राशि एक साल की मोहलत के बाद तीन साल में वसूलने के लिए रोक दी जाएगी. मूल राशि पर सरचार्ज भी नहीं लगेगा. वहीं, जिन उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के बकाया राशि जमा कर कनेक्शन चालू करा सकते हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

वहीं, जिन उपभोक्ताओं के मामले कोर्ट में लंबित हैं वे भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. इसके लिए उन्हें कार्यालय में एक लिखित शपथ पत्र जमा करना होगा जिसमें उपभोक्ता को यह लिखकर देना होगा कि इस समझौते के बाद उसका कोई विवाद नहीं होगा.

इस प्रकार के परिवारों के लिए यह योजना काफी अच्छी है. इस माफी योजना का लाभ केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा जिनकी परिवार पहचान पत्र के अनुसार वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम होगी- जेसी शर्मा, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.