राशनकार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, अब मोबाइल से घर बैठे कर सकेंगे e- KYC

चंडीगढ़ | हरियाणा में राशनकार्ड धारकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. राशनकार्ड धारक अब घर बैठे मोबाइल ऐप से भी e- KYC (उपभोक्ता को जानें) प्रकिया को पूरी कर सकते हैं. सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभार्थियों को केवाईसी के लिए राशन डिपो तक भाग- दौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वे KYC मोबाइल ऐप की सहायता से घर बैठे मोबाइल पर अपना प्रमाणीकरण कर सकते हैं.

Haryana Ration Card

मोबाइल ऐप से कर सकेंगे e- KYC

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता राज्य मंत्री राजेश नागर ने बताया कि मोबाइल ऐप पर मेरा e- KYC पर फेस आथेंटिकेशन (चेहरा प्रमाणीकरण) करके खुद को रजिस्टर कर सकते हैं. OTP के माध्यम से यह प्रमाणीकरण संभव हो सकेगा.

मोबाइल से प्रकिया में आएगी तेजी

इस मोबाइल ऐप को आप Google Play Store पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभार्थियों के लिए प्रदेश सरकार ने e- KYC अनिवार्य किया गया है, लेकिन अभी तक करीब 50% लोगों ने ही इस प्रकिया को पूरी किया है. ऐसे में मोबाइल पर e- KYC की सुविधा से इस प्रकिया में तेजी आएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.