हरियाणा के छात्रों के लिए अच्छी खबर, अब सरकारी कार्यालयों में कर सकेंगे इंटर्नशिप, तैयार की गई पॉलिसी

चंडीगढ़ । हरियाणा में सरकारी महकमों की कार्यप्रणाली को नजदीकी से जानने व समझने के लिए और अनुभव के आधार पर रोजगार के क्षेत्र में संभावनाएं तलाशने की इच्छा रखने वाले छात्रों को सरकार ने बड़ी सौगात दी है. बता दें कि इन छात्रों को प्रदेश सरकार करीब 2 दर्जन से अधिक महकमों और जिला प्रशासन के कार्यालय में इंटर्नशिप करवाएगी. इसके लिए नई इंटर्रशिप पॉलिसी भी तैयार की गई है.

JOB

अब छात्र सरकारी कार्यालयों में कर सकेंगे इंटर्नशिप

बता दें कि मुख्य सचिव ने सभी प्रशासनिक सचिव व विभागाध्यक्ष जो बोर्ड निगमों के मुख्य प्रशासक मंडल आयुक्त,  उपायुक्त और विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को नई इंटर्नशिप पॉलिसी को तुरंत अमलीजामा पहनाने के निर्देश जारी किए हैं. बता दें कि कॉलेज यूनिवर्सिटी, तकनीकी शिक्षण संस्थाओं, कृषि एवं पशुपालन, आईटीआई और चिकित्सा शिक्षा में कोर्स कर रहे छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप कराई जाएगी.

इसके लिए उन्हें कोई आर्थिक मदद नहीं नहीं दी जाएगी. साथ ही आने जाने के लिए कोई भी यात्रा खर्च नहीं दिया जाएगा. 2 महीने से 1 साल तक का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा. बता दें कि इस पॉलिसी के अनुसार इंटर्नशिप प्राप्त करने वाले वाओ को लिखित में शपथ पत्र देना होगा की, वह संबंधित महकमा कार्यालय से जुड़ी हुई कोई भी गोपनीय जानकारी बाहर लीक नहीं करेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

साथ ही  प्रशिक्षुओ  को खुद ही अपने लिए लैपटॉप और मोबाइल की भी व्यवस्था करनी होगी. संयुक्त सचिव निदेशक और सक्षम अधिकारियों और जिला प्रशासन के साथ युवाओं को इंटर्नशिप का मौका दिया जाएगा. प्रशिक्षुओं का पूरा रिकॉर्ड पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा. महकमो के अधिकारियों द्वारा इनकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सक्षम अधिकारी निर्धारित फॉर्मेट में पूरी वर्क डिटेल दर्ज करेंगे. वही प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को पूरे ऑफिस टाइम में मौजूद रहना होगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.