हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, अब मिलेगी पहले से ज्यादा पगार

चंडीगढ़ । हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बता दे कि राज्य की भाजपा – जजपा सरकार ने नवरात्र शुरू होने से पहले ही कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की. वहीं राज्य सरकार ने कच्चे कर्मचारियों के लिए डीसी रेट में बदलाव किया. बता दे कि राज्य पहले जहां सभी जिलों में अलग-अलग डीसी रेट देता था, अब प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश को तीन जोन में बांट दिया.

cm and dushant

सरकार ने की कच्चे कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि 

जोन के अनुसार कच्चे कर्मचारियों के लिए डीसी रेट निर्धारित किए गए. बता दें कि प्रथम श्रेणी के शहरों में नए अनुबंधित कर्मचारियों को तृतीय श्रेणी के शहरों की तुलना में करीब 3200 रुपए ज्यादा डीसी रेट मिलेगा. इसी तरह 5 साल के अनुभव वाले अनुबंधित कर्मचारियों को भी प्रथम श्रेणी के जिलों में तृतीय श्रेणी के जिलों की तुलना में 3520 रूपये ज्यादा मिलेंगे. वहीं देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत व प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ से लगते पंचकूला को प्रथम श्रेणी में रखा गया है. इन जिलों में सर्वाधिक डीसी रेट दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

13 जिले पानीपत, झज्जर, पलवल, करनाल, अंबाला, हिसार, रोहतक, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, भिवानी और जींद को दूसरी श्रेणी में रखा गया है. इनमें प्रथम श्रेणी के जिलों से कम, लेकिन तृतीय श्रेणी के जिलों से ज्यादा पगार मिलेगी.  पांच जिले महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, सिरसा, नूंह और चरखी दादरी तीसरी श्रेणी में शामिल हैं जहां डीसी रेट सबसे कम रखा गया है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.