खुशखबरी: 22 सितंबर से शुरू होगी धान की सरकारी खरीद, इतने प्रतिशत नमी की रहेगी छूट

चंडीगढ़ | हरियाणा के किसानों के लिए एक बड़ी राहत वाली खबर है. राज्य सरकार ने खरीफ विपणन सीजन 2025- 26 के तहत धान की सरकारी खरीद को 22 सितंबर से शुरू करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है. खरीफ फसलों मक्का, बाजरा व मूंग आदि की सरकारी खरीद अपने निर्धारित समय 1 अक्टूबर से शुरू होगी. सोयाबीन की खरीद 15 अक्टूबर से, मूंगफली 1 नवंबर से और उड़द, तिल व अरहर 1 दिसंबर से खरीदी जाएगी.

fotojet 16

वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति

खरीफ फसलों की सरकारी खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए सरकार ने 22 जिलों में वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है. चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशानुसार, इन अधिकारियों को अपने- अपने जिलों की मंडियों और खरीद केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की जांच, खरीद कार्य की समीक्षा और किसानों की शिकायतों का तुरंत निपटान सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बारिश व जलभराव की स्थिति को देखते हुए इस बार धान पर 17% और बाजरे पर 13% नमी की छूट दी गई है.

राइस मिलरों के लिए खुशखबरी

साल 2024- 25 में भारतीय खाद्य निगम (FCI) द्वारा चावल की डिलीवरी लगभग 45 दिन देर से शुरू हुई थी. मिलर्स अपना काम तय समय पर पूरा नहीं कर पाए थे. इसलिए प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राइस मिलर्स को दिए जाने वाले बोनस की अवधि 15 मार्च, 2025 से बढ़ाकर 30 जून, 2025 कर दी है. इस फैसले से प्रदेश की करीब 1 हजार मिलों को लाभ पहुंचेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अभ्यर्थियों ने HSSC से पूछे पीएमटी से संबंधित सवाल, अध्यक्ष ने जवाब देकर दूर किए संशय

सरकार ने राइस मिलर्स की चावल डिलीवरी अवधि को भी रि- शेड्यूल करते हुए 30 जून, 2025 कर दिया है. इससे मिलर्स को बोनस की राशि के साथ- साथ 50 करोड़ रुपए तक होल्डिंग चार्जेज में छूट का लाभ मिलेगा.

मिलेगा बोनस

किसानों को सोयाबीन, काला तिल, उड़द और अरहर जैसी फसलों की ओर प्रोत्साहित करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया है. इन फसलों की खरीद पर सरकार बोनस देगी. सोयाबीन को पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों का प्रमुख स्रोत बताकर सरकार इसके उत्पादन पर विशेष जोर दे रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.