हरियाणा में हजारों गरीब परिवारों के लिए आई खुशखबरी, 16 शहरों में सस्ते प्लाट वितरित करेगी सरकार

चंडीगढ़ | हरियाणा में गरीब परिवारों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बहुत जल्द राज्य के 16 शहरों में 15 हजार से ज्यादा गरीब परिवारों के घर का सपना पूरा होने वाला है. जिन शहरों में गरीब परिवारों को सस्ती दरों पर प्लाट दिए जाएंगे, उनमें अंबाला, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़, रोहतक, जींद, करनाल, पलवल, बहादुरगढ़, जुलाना, सफीदों और जगाधरी शामिल हैं.

flat

इस तारीख तक करें आवेदन

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि पात्र परिवार स्वतंत्रता दिवस यानि 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि हरियाणा में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के साथ मिलकर क्रियान्वित किया जा रहा है.

लाभार्थियों को महाग्रामों में 50 वर्ग गज और दूसरे गांवों में 100 वर्ग गज के प्लाट प्रदेश सरकार द्वारा और इन पर निर्माण लागत की सहायता राशि केंद्र सरकार द्वारा दिलवाई जा रही है. प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी 2.0 में 52 हजार 288 आवेदक रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं. इसी कड़ी में अब 16 और शहरों में सस्ते प्लाट के लिए गरीब परिवारों से आवेदन मांगे गए हैं. इनमें भी घुमंतू जाति के परिवारों को प्राथमिकता दी जायेगी.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों के लिए हरियाणा कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, इन प्रत्याशियों पर खेला दांव

मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को 30 गज का प्लाट मात्र 1 लाख रुपए में मिलेगा. प्लाट मिलने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी- 2 के तहत मकान निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी.

किराए पर भी मिलेंगे सस्ते फ्लैट

सीएम नायब सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग योजना के माध्यम से शहरी प्रवासियों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को सस्ती दरों पर किराये के आवास उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है.

यह योजना उन परिवारों के लिए अल्पकालिक किराये के आवास का विकल्प देगी, जो अपना घर खरीदना नहीं चाहते हैं. पहले चरण में सोनीपत के विभिन्न सेक्टरों में लगभग 1600 फ्लैटों को 25 सालों के लिए रियायती दरों पर किराये पर देने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.