हरियाणा में अब मोटे पुलिसकर्मियों पर सरकार की रहेगी नजर, फिटनेस को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा में अब मोटे पुलिसकर्मी नजर नहीं आएंगे. अब उन्हें मैदान से पुलिस लाइन ट्रांसफर किया जाएगा. राज्य के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को लिखित निर्देश जारी किया है.

anil vij

आदेश में कहा गया है कि जिन पुलिसकर्मियों का वजन बढ़ गया है और समय के साथ लगातार बढ़ रहा है, उन्हें पुलिस लाइन में स्थानांतरित किया जाए. इन कर्मचारियों को एक्सरसाइज के जरिए फिट किया जा सकता है. उसके बाद ही, उन्हें ड्यूटी पर लगाया जा सकता है.

कई पुलिसकर्मियों के पेट निकले

विज ने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को लिखित निर्देश में कहा है कि ऐसा देखा गया है कि पुलिस विभाग में कई पुलिस कर्मियों का वजन अधिक हो गया है और समय बीतने के साथ उनका वजन अधिक से अधिक बढ़ता जा रहा है. इससे वह अपनी ड्यूटी पूरी मुस्तैदी से नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे में जरूरी हो गया है कि पुलिसकर्मी फिट रहें.

यह भी पढ़े -  विरोध के बीच जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने ली शपथ, बने हाईकोर्ट के 37वें चीफ जस्टिस

योग से कम होगा पेट

अनिल विज ने अपने निर्देश में यह भी लिखा है कि मैं चाहूंगा कि जिन पुलिस अधिकारियों, कर्मियों का वजन ज्यादा हो चुका है उन्हें फिटनेस बनाए रखने के लिए पुलिस लाइन में तबादला कर दिया जाए और जब तक वे स्वस्थ न हों तब तक वे फिट नहीं हैं, उन्हें एक्सरसाइज कराई जानी चाहिए. अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कर्मियों की फिटनेस बहुत जरूरी है. इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्देश दिए गए हैं ताकि प्रदेश को अपराध मुक्त बनाया जा सके.

योग प्रशिक्षक भी रहेंगे मौजूद

पेट कम करने के लिए पुलिस लाइन में योग ट्रेनर भी मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही, फार्मासिस्ट भी इस दौरान पुलिस लाइन में मौजूद रहेंगे. दैनिक गतिविधियों को भी रिकॉर्ड किया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी. इससे पहले 2022 में भी हरियाणा पुलिस के डीजीपी द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए जा चुके हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.