हरियाणा के 7 शहरों की बदलेगी तस्वीर, बनेंगे स्मार्ट सिटी; मिलेगी ये प्रमुख सुविधाएं

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार प्रदेश के 7 प्रमुख शहरों की तस्वीर बदलने जा रही है. शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने प्रदेश के 7 प्रमुख शहरों को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शामिल कर लिया है. इस योजना का उद्देश्य नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करना और शहरों को सुरक्षित व बेहतर बनाना है.

City Town Shahar

इन शहरों की बदलेगी तस्वीर

जिन शहरों को स्मार्ट बनाया जाएगा उनमें हिसार, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, अंबाला और यमुनानगर शामिल है. इस प्रोजेक्ट पर कुल 150 करोड़ रुपये का खर्च आयेगा. प्रत्येक शहर में 1000 CCTV कैमरे लगेंगे. इन कैमरों से पूरे शहर की निगरानी रखी जाएगी, जिससे सुरक्षा, ट्रैफिक और नागरिक सुविधाओं का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा.

शहरों में मिलेगी ये प्रमुख सुविधाएं

  • ट्रैफिक की निगरानी और नियंत्रण के लिए अत्याधुनिक सेंसर और सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे.
  • सड़क, लाइटिंग, पानी, सीवरेज जैसी सेवाओं पर रीयल टाइम नजर.
  • अस्पतालों में उपलब्ध बेड, ऑक्सीजन, एंबुलेंस आदि स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी.
  • अपराध रोकथाम में मददगार सशक्त निगरानी तंत्र.
  • ई- चालान, ट्रैफिक उल्लंघन जैसी घटनाओं पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल.
  • किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में तुरंत अलर्ट.
  • प्रदूषण स्तर की रीयल टाइम जानकारी.
  • कचरे के डंपिंग स्थानों की स्थिति की निगरानी.
  • सफाई और कचरा प्रबंधन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी.
यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

रोजगार और सेवाओं को बढ़ावा

इस योजना से न केवल नागरिकों को आधुनिक सुविधा मिलेगी, बल्कि तकनीकी दक्षता वाले युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी खुलेंगे. शहरों का इंफ्रास्ट्रक्चर और जीवन गुणवत्ता भी बेहतर होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.