हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला, आवंटियों का ब्याज माफ; मूल राशि ही वसूलेगी सरकार

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में कल चंडीगढ़ में कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई थी, जिसमें कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई है. इस मीटिंग में हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान किया गया है. लाडो लक्ष्मी योजना के तहत, महिलाओं को 2100 रुपए प्रति महीना आर्थिक सहायता राशि देने के लिए जल्द ही पोर्टल शुरू करने की बात कही गई है. इसके अलावा, आवंटियों के ब्याज माफ से जुड़ा फैसला भी इस बैठक में लिया गया है.

Haryana CM Nayab Singh Saini

आवंटियों से मूल राशि ही वसूलेगी सरकार

कैबिनेट मीटिंग में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के आवंटियों को बड़ी राहत प्रदान की गई है. प्रदेश सरकार ने जिन मामलों में नो ड्यूज सर्टिफिकेट (NDC) पहले ही जारी किए जा चुके हैं या कन्वेयंस डीड एग्जिक्यूट हो चुके हैं,. पीपीएम सॉफ्टवेयर में बकाया राशि दिखाई दे रही है, उनमें केवल NDC जारी होने या कन्वेयंस डीड एग्जिक्यूट होने की डेट तक बकाया मूल राशि ही वसूल की जाएगी.

ऐसे मामलों में ब्याज और जुर्माने के रूप में लगाया गया ब्याज माफ कर दिया जाएगा. कैबिनेट मीटिंग में फैसला लिया गया है कि आवंटियों को बकाया मूल राशि जमा करने के लिए नोटिफिकेशन की डेट से एक महीने का समय दिया जायेगा. निर्धारित समय के भीतर राशि जमा न करने पर विपणन बोर्ड लागू नियमों के अनुसार NDC व एनओसी रद्द कर देगा.

यह भी पढ़े -  16 अफसरों के विभाग बदले, कई को अतिरिक्त जिम्मेदारी; हरियाणा सरकार ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट

पंचकूला के लिए नई नीति

  • कब्जा देरी होने पर अलॉटियों को जमा राशि पर 7% वार्षिक ब्याज के साथ मुआवजा मिलेगा.
  • अलॉटी जो साइट नहीं रखना चाहते, उन्हें 7% ब्याज सहित जमा राशि वापस की जाएगी.
  • बकाया राशि और लंबित मुकदमों के स्थायी समाधान के लिए यह नीति बनाई गई है.
  • पंचकूला के सेक्टर- 20 में 2.65 एकड़ जमीन पर एग्रो मॉल में दुकानों व दफ्तरों की संख्या 136 है.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.