चंडीगढ़ | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे को देखते हुए एक बड़ी खबर सामने आई है. PM के दौरे से पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कैबिनेट मीटिंग बुला ली है. इसको लेकर चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है.
नोटिफिकेशन जारी
इस नोटिफिकेशन में लिखा गया है कि 3 नवंबर को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग का आयोजन होगा. ये मीटिंग सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल पर आयोजित की जाएगी. मीटिंग की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे.
हरियाणा आएंगे PM मोदी
मंत्रिमंडल की इस मीटिंग में कई अहम फैसलों पर मुहर लगेगी और साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा में कुरुक्षेत्र दौरे को लेकर भी चर्चा की जायेगी. इस बैठक में खरीफ फसलों की सरकारी खरीद की व्यवस्था, लाडो लक्ष्मी योजना, हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी करने, प्रदेश में कानून- व्यवस्था, सीईटी रिजल्ट घोषित करने समेत कई अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा होने की पूरी संभावना है.
