हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक आज, बजट सत्र की तारीखों का होगा ऐलान; मंत्री गब्बर के शामिल होने पर टिकी निगाहें

चंडीगढ़ | हरियाणा सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में आज चंडीगढ़ में मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई है. सुबह 11 बजे होने वाली इस बैठक में बजट सत्र की तारीखों का ऐलान किया जाएगा. बतौर वित्त मंत्री मुख्यमंत्री नायब सैनी पहली बार वित्त वर्ष 2025- 26 का आम बजट पेश करेंगे.

CM Nayab Saini Meeting

बजट सत्र की तारीखों का होगा ऐलान

कैबिनेट मीटिंग में कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं. सूत्रों का कहना है कि बजट सत्र 20 फरवरी के बाद कभी भी शुरू हो सकता है. इसमें बजट पेश करने की तारीख भी तय की जा सकती है.

मंत्री गब्बर के शामिल होने पर रहेगी नजर

कैबिनेट के फैसलों से ज्यादा सबसे ज्यादा नजरें इस बात पर टिकी हुई है कि उर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज इस बैठक में शामिल होंगे या नहीं. गब्बर के रूप में नई पहचान बना चुके अनिल विज इन दिनों मुख्यमंत्री नायब सैनी से खासे नाराज चल रहे हैं. अनिल विज सीएम के उड़नखटोले में घूमने से लेकर उनके समर्थकों की विरोधियों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो जारी कर गद्दार बता चुके हैं. यहां तक कि इसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी की फोटो पर ही गद्दार का ठप्पा लगा हुआ था.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 1544 KM सड़कों का होगा चौड़ीकरण, 2028 तक सभी भवनों पर लगेंगे सोलर पैनल
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.