हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, रबी फसलों पर मुख्यमंत्री ने लिया बड़ा फैसला

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार (Nayab Saini Govt) ने किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए एक और बड़ा फैसला लेकर किसानों (Kisan) को राहत प्रदान की है. मुख्यमंत्री ने रबी फसलों पर प्रति एकड़ औसत उत्पादन की सीमा में बढ़ोतरी का ऐतिहासिक फैसला लिया है. सरकार के इस फैसले से किसानों को प्रति एकड़ ज्यादा पैदावार होने पर सरकारी रेट पर फसल बेचने में कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी.

CM Nayab Singh Saini Kisan

इन फसलों पर होगा लागू

हरियाणा सरकार का यह फैसला रबी सीजन की 5 फसलों पर लागू होगा. मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जौ की फसल उत्पादन सीमा 15 क्विंटल से बढ़ाकर 16 क्विंटल प्रति एकड़ कर दिया है. चना फसल का औसत उत्पादन सीमा 5 क्विंटल से बढ़ाकर 6 क्विंटल प्रति एकड़ कर दिया है. इसके अलावा, सूरजमुखी का उत्पादन सीमा 8 क्विंटल से बढ़ाकर 9 क्विंटल प्रति एकड़ और गर्मी में पैदा होने वाली मूंग की फसल का औसत उत्पादन सीमा बढ़ाते हुए 3 क्विंटल से 4 क्विंटल प्रति एकड़ कर दिया है.

मसूर का औसत उत्पादन जो अभी तक निर्धारित नहीं था, उसको प्रति एकड़ 4 क्विंटल तय किया गया है. प्रदेश सरकार का यह फैस्ला रबी विपणन सीजन 2025- 26 में प्रभावी रहेगा.

किसानों की थी मांग

सीएम नायब सैनी ने बताया कि बजट के लिए प्रदेश के किसानों से सुझाव मांगे गए थे. तब कई किसानों ने सरकार के सामने यह मांग रखी थी, जिसके बाद उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया था कि वह जल्द ही उनकी समस्याओं को दूर करेंगे. इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2025- 26 के बजट में किसानों के लिए विशेष पैकेज रखा जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.