डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने 100 गांवों को दी बड़ी सौगात, कैथल- हांसी सड़क होगी फोरलेन; पढ़े घोषणा

कैथल | हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बड़ा तोहफा देते हुए 100 गांवों को बड़ी सौगात दी है. डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कैथल जिले के गांव तितरम मोड़ से जींद होते हुए हांसी तक की सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा. इस पर करीब 75 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसके साथ ही, तितरम से गांव राजौरी तक सड़क का सुधारीकरण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा.

Smart Sadak Road

शिवराम योजना के तहत दूर होगी समस्या

डिप्टी सीएम ने आगे कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में जिम और पार्कों पर भी काम चल रहा है. शिवराम योजना के तहत, कब्रिस्तानों के रास्ते में पेयजल आदि की कमी को तत्काल प्रभाव से दूर किया जाएगा. सभी गांवों में जिन चौपालों की मरम्मत की जरूरत है, उनकी तुरंत प्रभाव से मरम्मत कराई जाएगी.

100 ग्रामीणों को सीधा मिलेगा लाभ

फोरलेन सड़क से करीब 100 ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा. डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला कैथल जिले के तितरम गांव में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. उन्होंने कहा कि राज्य में पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत जन प्रतिनिधित्व महिलाओं के लिए आरक्षित किया जायेगा. गांव में तालाबों के सुधार के लिए बजट में 800 करोड़ रुपये दिये गये. उन्होंने बताया कि 1600 तालाबों का सौंदर्यीकरण होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.