HPPC और HPWPC बैठक में हरियाणा को मिली 1763 करोड़ की सौगात, सुरक्षा, शिक्षा और बिजली क्षेत्र को मिलेगा लाभ

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में HPPC और HPWPC की बैठक का आयोजन हुआ. इस दौरान 1763 करोड़ से ज्यादा के कॉन्ट्रैक्ट और विभिन्न वस्तुओं की खरीद को हरी झंडी प्रदान की गई. साथ ही, कानून एवं व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से करीब 12 करोड़ की लागत से 29 नई 52 सीटर बसें और 6 मिनी बसों की खरीद का फैसला लिया गया. जल्दी ही, इन्हें सड़कों पर उतारा जाएगा. इससे पुलिस और प्रशासन की कार्यशीलता बढ़ेगी.

CM Nayab Singh Saini

लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बैठक के दौरान 234.19 करोड़ की लागत से केबल, पोल और ट्रांसफार्मर्स की खरीद को मंजूरी प्रदान की गई. इससे बिजली की उपलब्धता और गुणवत्ता में सुधार होगा. साथ ही, छात्राओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को नि:शुल्क सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मौसम का ताजा हाल, तापमान में उतार- चढ़ाव जारी; जानें अपने जिले का अपडेट

इस दौरान आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से 3.20 करोड़ की लागत से क्लाउड सर्वर स्थापित करने का फैसला लिया गया. इससे डेटा प्रबंधन और डिजिटल सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी फैसले प्रदेश की जनता को समर्पित होंगे और इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts