हरियाणा सरकार ने दिया ब्लैक फंगस के 15000 इंजेक्शन का आर्डर, तत्कालीन मंगवाई गई दवा

चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार ने ब्लैक फंगस  के इलाज में प्रयोग होने वाले एंफोटरइसिन बी के 15000 इंजेक्शन के लिए सिरम कंपनी को ऑर्डर कर दिया है. सरकार की तरफ से तुरंत इंजेक्शन सप्लाई शुरू करने की बात कही गई है. बता दे कि नियमों के अनुसार कंपनी को ऑर्डर के 15 दिनों के अंदर अंदर दवा की सप्लाई शुरू करनी होगी. कुल 45 दिनों में पूरी दवा की सप्लाई देनी होगी.

black funges

हरियाणा सरकार ने नियमों में छूट देते हुए कंपनी को दिया इंजेक्शन का ऑर्डर 

सरकार ने ब्लैक फंगस  के इंजेक्शन की कमी को देखते हुए 27 मई को ग्लोबल टेंडर जारी किया था, हालांकि इसमें केवल भारतीय सीरम ने ही हिस्सा लिया था. नियमानुसार अगर एक कंपनी का आवेदन आता है,  तो दोबारा से टेंडर किया जाता है. लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार ने कंपनी को नियमों में छूट देते हुए 15000 इंजेक्शन का आर्डर दिया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, HTET परीक्षा शेड्यूल जारी

इस टेंडर के सफल होने से ब्लैक फंगस मरीजों को राहत मिलेगी. प्रदेश में ब्लैक फंगस के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं. जिसकी वजह से इस में प्रयोग होने वाले इंजेक्शनो की कमी बनी हुई है . प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को पांच हजार इजेक्शन खरीदने का पहले ही आर्डर दिया था, लेकिन स्टॉक  कम होने के कारण दवा कम मिल रही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.