हरियाणा में भी 22 जनवरी को रहेगी आधे दिन की छुट्टी, आधिकारिक नोटिस जारी

चंडीगढ़ | अयोध्या स्थित राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण- प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर देशभर में तैयारियों का सिलसिला जारी है. इस कार्यक्रम को देखते हुए केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को सरकारी कार्यालयों और स्कूल- कालेजों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है ताकि प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लाइव देख सकें. इसी तर्ज पर हरियाणा की मनोहर सरकार ने भी एक बड़ा फैसला लिया है.

School Holidays

हरियाणा में भी छुट्टी का ऐलान

22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर हरियाणा सरकार ने भी आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है. इस दिन राज्य में दोपहर ढाई बजे तक सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा. इससे पहले हरियाणा सरकार ने 22 जनवरी को ड्राई- डे घोषित किया था.

सुरक्षा व्यवस्था चाक- चौबंद

22 जनवरी को हरियाणा के कई जिलों में भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी किया गया है. इस दिन राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हिंदू समाज द्वारा यात्रा निकाली जाएगी. ऐसे में किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना ना घटे, इसको लेकर प्रशासन व पुलिस प्रशासन को चौकन्ना कर दिया गया है. पूरे हरियाणा प्रदेश में 7 अति संवेदनशील जिले घोषित किए हैं, जिनमें नूंह जिला भी शामिल है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब प्राइवेट बसों में भी मान्य होंगे फ्री पास, रोडवेज बसों की तरह ही देना होगा मुफ्त यात्रा का लाभ
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.