हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, ग्रुप डी कर्मचारियों को मिलेगी रुकी सैलरी

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने ग्रुप डी के नए कर्मचारियों को राहत देते हुए महत्वपूर्ण घोषणा की है. 2023 और दिसंबर 2024 में जिन कर्मचारियों की पोस्टिंग हुई थी और नौकरी ज्वाइन करने में देरी हुई थी, अब उनकी रुकी हुई सैलरी जारी की जाएगी. सरकार का कहना है कि पुराने कार्यालय से जिस दिन उन्हें रिसीव किया गया था, वही उनकी जॉइनिंग डेट मानी जाएगी और नौकरी पर इसका कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा. सभी रुकी हुई सैलरी एक साथ दी जाएगी. इस संबंध में मानव संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं.

Rupees Money Paisa

2023 में हुई थी बड़ी भर्ती

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 2023 में ग्रुप डी के 13536 पदों के लिए भर्ती निकाली थी, जिसके लिए CET का आयोजन किया गया था. कुछ कर्मचारियों को नौकरी मिल गई थी, लेकिन उन्हें समय पर ज्वाइन नहीं करवाया गया. कुछ कर्मचारियों को पुराने विभाग से रिलीव कर दिया गया था, लेकिन नए विभाग में नियुक्ति करवाने में समय लग गया. 9 अप्रैल 2025 को सरकार ने इन कर्मचारियों को अलग- अलग जिलों में नियुक्ति देने के आदेश जारी किए थे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के छात्रों को मिलेगा AC बसों में मुफ्त सफर का मजा, ऐसे बनवाएं पास

आर्थिक हानि की भरपाई के आदेश

नियुक्ति प्रक्रिया में देरी के कारण कर्मचारियों को जो आर्थिक हानि हुई थी, उसकी भरपाई के लिए सरकार ने अब उस समय को भी नौकरी की अवधि में शामिल करने का निर्णय लिया है. साथ ही, उस अवधि की सैलरी देने के भी आदेश जारी कर दिए गए हैं. इस मामले में कर्मचारी यूनियन का सीधा हस्तक्षेप नहीं था, लेकिन उन्होंने अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किया. इन सभी मुद्दों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने रखा गया था.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts