हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ाया गया एनसीसी कैडेट्स और एएनओ का मेस भत्ता

चंडीगढ़ | भारतीय जनता पार्टी ने जब से दूसरी बार हरियाणा में सत्ता की बागडोर संभाली है, तब से प्रदेश (Haryana Govt) के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी काफी ज्यादा एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं. यही कारण है कि सैनी सरकार द्वारा आए दिन नई घोषणाएं की जा रही है. इन घोषणाओं में सरकार द्वारा प्रदेश के सभी तबकों का ध्यान रखने की कोशिश भी हो रही है.

Haryana CM Nayab Singh Saini

इसी क्रम में अब मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा एक और बड़ी घोषणा की गई है, जिसके तहत सूबे के मुख्यमंत्री सैनी द्वारा एनसीसी कैडेटों और एसोसिएटेड एनसीसी अधिकारियों (एएनओ) के लिए मेस भत्ता बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है.

इतना मिलेगा भत्ता

अब से एनसीसी शिविरों और अन्य गतिविधियों में भाग लेने वाले कैडेटों को प्रतिदिन ₹220 का मेस भत्ता मिलेगा, जो पहले ₹150 था. यह नई दर 22 मई 2024 से लागू होगी. एक सरकारी प्रवक्ता ने बुधवार को जानकारी दी कि यह भत्ता नौकायन, साइक्लिंग अभियानों सहित विभिन्न एनसीसी शिविरों में भाग लेने वाले कैडेटों और अधिकारियों के लिए लागू होगा. भत्ते में इस बढ़ोतरी से राज्य के हिस्से पर हर साल ₹36.50 लाख का वित्तीय बोझ पड़ेगा.

युवाओं को मिलेगी बेहतर सुविधा

प्रदेश में एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर रोहतक के तहत 132 एएनओ और 9794 एनसीसी कैडेट हैं, जबकि अंबाला ग्रुप हेडक्वार्टर में 120 एएनओ और 10,732 एनसीसी कैडेट हैं. यह निर्णय एनसीसी से जुड़े युवाओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts