हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के स्कूलो में सोमवार को छुट्टी घोषित

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने 5 दिसंबर को अवकाश घोषित किया है. यह फैसला राजस्थान के चुरू जिले के सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए लिया गया है. जहां पांच दिसंबर को मतदान होना है. इसे देखते हुए राज्य सरकार के सभी कार्यालयों, शैक्षणिक एवं अन्य संस्थानों, बोर्डों, निगमों में पेड लीव अवकाश, विशेष आकस्मिक अवकाश (वैतनिक) घोषित किया गया है.

School Holiday

वे कर्मचारी जो सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र के पंजीकृत मतदाता हैं, अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. मुख्य सचिव संजीव कौशल ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.

निजी संस्थानों के मतदाताओं के लिए पेड लीव अवकाश

अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा में स्थित विभिन्न कारखानों, दुकानों और निजी प्रतिष्ठानों के ऐसे कर्मचारी, जो सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र के पंजीकृत मतदाता हैं. जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135-बी के तहत पेड लीव अवकाश लेने की अनुमति होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब तेज गर्मी और लू चलने की बनेगी स्थिति, इन जिलों में 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.