हरियाणा सरकार ने पेयजल कनेक्शनों को PPP से जोड़ने की बढ़ाई तारीख, यहाँ पढ़े कारण

हिसार | राज्य सरकार के पेयजल कनेक्शनों को PPP से जोड़ने के प्रोजेक्ट में जनता रुचि नहीं ले रही है. दूसरी तरफ राज्य सरकार अब आधार की तरह परिवार पहचान पत्र में भी लोगों की पूरी जानकारी दर्ज करने की कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में पेयजल कनेक्शन भी पीपीपी के माध्यम से जोड़े जा रहे हैं, जिससे लोगों की संपत्ति की जानकारी भी पीपीपी पर अपडेट हो सकेंगे.

WATER 2

प्रशासन को बढ़ानी पर रही डेट

बता दें कि लोग पीपीपी से दूरी बना रहे हैं. वे अपनी जानकारी को इससे जोड़ने में झिझकते हैं. यही कारण है कि जन स्वास्थ्य विभाग को पीपीपी से कनेक्शन जोड़ने की समय सीमा बढ़ानी पड़ी. 20 सितंबर के बाद अब समय सीमा 15 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है. जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कंवरपाल ने कहा कि लोग इस सरकारी योजना में रुचि नहीं ले रहे हैं, हम जनता से अपील करते हैं कि वे अपने पेयजल कनेक्शन की कनेक्टिविटी पीपीपी के माध्यम से दर्ज करवाएं.

ये होगी आगे की प्रक्रिया

हिसार के एसडीओ कंवरपाल ने कहा कि जनता अपने पेयजल कनेक्शन को आसान प्रक्रिया से पीपीपी से जुड़वा सकती है. लोग अपने पेयजल कनेक्शन के रिकार्ड के साथ पीपीपी जुड़वाने के लिए अपनी पीपीपी आईडी की फोटो कॉपी महावीर कॉलोनी जलघर क्षेत्र स्थित कार्यालय में जमा करा सकते हैं. वहां तैनात कर्मचारी कनेक्शन रिकार्ड को पीपीपी से अपडेट करेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

पीपीपी के ये हुए कनेक्शन

20,947 कनेक्शन अभी भी पीपीपी से जुड़ने बाकी हैं. हिसार में नगर निगम सीमा के अंतर्गत जनस्वास्थ्य विभाग के करीब 50,797 पेयजल कनेक्शन हैं, जिनमें से 989 कनेक्शन व्यावसायिक हैं. इन 50,797 कनेक्शनों में से केवल 29,850 कनेक्शन ही पीपीपी से जुड़े थे जबकि 20,947 कनेक्शन पीपीपी से जुड़ना बाकी है. पहले जनस्वास्थ्य विभाग ने 15 सितंबर, फिर 20 सितंबर और अब 15 अक्टूबर तक समय सीमा रखी थी.

15 अक्टूबर तक लोगों को अपने कनेक्शन पीपीपी से जुड़वाने को कहा गया था. यदि वे कनेक्शन नहीं जोड़ते हैं तो भविष्य में उनके कनेक्शन काटने की बड़ी कार्रवाई की जा सकती है. लोगों को ही समस्या होगी- कंवरपाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, हिसार

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.