हरियाणा में फैमिली आईडी से जुड़ी बड़ी खबर, अब PPP में बदल सकेंगे परिवार का मुखिया

चंडीगढ़ | हरियाणा में परिवार पहचान पत्र (PPP) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. अब नए विकल्प के तौर पर फैमिली आईडी में परिवार के मुखिया को बदला जा सकेगा. PPP में आपस में गलत दर्शाए गए रिश्ते की त्रुटि भी अब तुरंत ठीक हो सकेगी. इसके लिए पात्रों को CSC सेंटर पर ऑनलाइन रिक्वेस्ट डालनी होगी और आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे.

FAMILY ID

बेटा या पोता बन सकेगा मुखिया

अब तक PPP में परिवार में आयु और रिश्ते में सबसे बड़े व्यक्ति को ही मुखिया दर्शाया जाता रहा है, मगर अब दादा या फिर पिता का नाम परिवार में शामिल होते हुए भी बेटा या पोता भी मुखिया बन सकेगा या किसी महिला को भी मुखिया बनाया जा सकेगा.

आनलाइन रिक्वेस्ट दर्ज करानी होगी

प्रदेश सरकार ने पहली बार फैमिली आईडी में परिवार का मुखिया बदलने और गलत रिश्तों को ठीक करने का विकल्प खोला है. इसमें कोई भी परिवार अपनी मनमर्जी से मुखिया का चयन कर उसका नाम दर्ज करा सकता है. इसके लिए CSC सेंटर पर जाकर हरियाणा परिवार पहचान पत्र के पोर्टल पर आनलाइन रिक्वेस्ट दर्ज करानी होगी. उसके बाद, PPP में परिवार का मुखिया बदल जाएगा.

यह भी पढ़े -  Success Story: शादी के 18 साल बाद फिर उठाई किताबें, 3 बच्चों की मां बनी PCS अफसर

ITR भरने वाले करा सकेंगे आय में संशोधन

BPL सूची से कई परिवारों को इसलिए बाहर कर दिया गया है कि वे बैंक से लोन लेने की चाह में आयकर विभाग से ITR भरते रहे हैं. पहले ऐसे परिवार 3 साल तक अपनी इनकम में संशोधन नहीं करवा सकते थे लेकिन अब एक साल बाद ही अपने परिवार की आमदनी को संशोधित करा सकेंगे. सरकार द्वारा ये नए विकल्प देने से सूबे के हजारों परिवारों को राहत पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.