हरियाणा सरकार ने शुरू की ‘दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना’, ऐसे परिवारों को मिलेगा 5 लाख तक लाभ

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने ‘दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना’ शुरू की है. आज हरियाणा के सीएम मनोहर लाल बतौर वित्त मंत्री BJP- JJP गठबंधन सरकार का चौथा बजट पेश कर रहे हैं. हरियाणा के लिए वित्त वर्ष 2023- 24 बजट की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार 1 लाख 83 हजार 950 करोड़ रुपए का बजट में प्रस्ताव किया है जो पिछले वर्ष की अपेक्षा 11.6% की वृद्धि है. उन्होंने कहा कि नए बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है.

CM

दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना लांच

हरियाणा सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में ‘दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना’ शुरू करने की घोषणा की है. इस योजना के अन्तर्गत परिवार पहचान पत्र (PPP) में सत्यापित डेटा के आधार पर 1.80 लाख रुपए सालाना आय वाले परिवार के सदस्य की मौत या दिव्यांग होने पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. यह योजना मृत्यु या स्थायी दिव्यांगता के समय व्यक्ति की आयु के आधार पर सहायता प्रदान करेगी.

यह भी पढ़े -  इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में बनेंगे नए पब्लिक चार्जिंग स्टेशन

ऐसे मिलेगा लाभ

इस योजना के तहत, प्रस्तावित सहायता 6 साल की उम्र तक एक लाख रुपए, 6 साल से अधिक और 18 साल तक 2 लाख रुपए, 18 साल से अधिक और 25 साल तक 3 लाख रुपए, 25 साल से अधिक और 40 साल तक 5 लाख रुपए और 40 से 60 साल की उम्र तक 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

इस लाभ में 18- 40 साल की आयु वर्ग में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मिलने वाली 2 लाख रुपये की राशि भी शामिल होगी. सीएम मनोहर लाल ने कहा कि गरीब परिवारों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है और रहेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.