इस बार हरियाणा सरकार भी लगा सकती है कावड़ यात्रा पर रोक, जल्द हो सकते हैं आदेश जारी

चंडीगढ़ | उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सरकार की तर्ज पर अब हरियाणा सरकार भी कावड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगा सकती है. बता दें कि कोरोनावायरस के चलते राज्य सरकार सैद्धांतिक रूप से कावड़ यात्रा की अनुमति नहीं देने का फैसला ले चुकी है, इससे संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश एक-दो दिनों में जारी किए जा सकते हैं. हरियाणा सरकार ने पिछले साल भी कावड़ यात्रा पर रोक लगाई थी. इस बार कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते कावड़ यात्रा पर रोक लगाई जा सकती है .

Kanwar Yatra 2021

हरियाणा सरकार भी लगा सकती है कावड़ यात्रा पर रोक

बता दें कि उत्तराखंड सरकार पहले ही इस यात्रा पर रोक लगा चुकी है, जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार भी फैसला ले चुकी है. जिसके बाद हरियाणा भी कावड़ यात्रा पर रोक का मन बना चुका है. उत्तराखंड सरकार ने बाहर से आने वाले कावड़ियों के राज्य में प्रवेश पर रोक लगा रखी है, जिस वजह से हरियाणा सरकार अपने राज्य के कांवड़ियों को उत्तराखंड यानी हरिद्वार जाने की सलाह नहीं देगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 5 हजार कर्मचारियों को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी स्थायी नौकरी की मंजूरी

इससे पहले भी कोरोना काल के दौरान हरिद्वार में महाकुंभ की इजाजत दे दी गई थी, उसके बाद कोरोना के मामले तेजी से बढ़े थे. उसके बाद जाकर उत्तराखंड सरकार चौकनी  हुई और अंतिम चरण में महाकुंभ में आने वालों पर कुछ प्रतिबंध लगाए गए.

यूपी व दिल्ली सरकार भी कावड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगा चुकी है. वही हिंदू संगठनों का कहना था कि कुछ प्रतिबंधों के साथ यात्रा की अनुमति दी जानी चाहिए. कोविड को देखते हुए सरकारों ने यात्रा पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.