हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, 1 अक्टूबर से शुरू होगी दलहन और तिलहन की सरकारी खरीद

चंडीगढ़ | हरियाणा में किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. प्रदेश में 1 अक्टूबर से खरीफ सीजन की दलहन और तिलहन फसलों की खरीद शुरू होगी. इसमें मूंग, मूंगफली, अरहर, उड़द और तिल सहित खरीफ दलहन और तिलहन फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद शामिल है.

Kisan Fasal

ये रहेगा शेड्यूल

1 अक्टूबर से 15 नवंबर तक मूंग और एक नवंबर से 31 दिसंबर तक मूंगफली की खरीद की जाएगी. 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक अरहर, उड़द और तिल सहित तिलहन और दलहनी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद की जाएगी.

मुख्य सचिव ने तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य सचिव डॉ. टीवीएसएन प्रसाद ने वीरवार को चंडीगढ़ में विपणन सत्र 2024- 25 के लिए फसलों की खरीद की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को किसानों के लिए सुचारू ढंग से खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

उन्होंने बताया कि इस वर्ष खरीफ फसलों का उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है, जिसमें मूंग का 27197 मीट्रिक टन, अरहर का 238 मीट्रिक टन, उड़द का 85 मीट्रिक टन, तिल का 471 मीट्रिक टन और मूंगफली का 9668 मीट्रिक टन उत्पादन होने का अनुमान है. खरीफ फसलों की खरीद भारत सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जाएगी. हैफेड भी खरीद प्रक्रिया में भाग लेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा ग्रुप डी कर्मचारियों को क्लर्क पद पर प्रमोट करने के लिए बन रहा नया कानून, यह होगा नया विधेयक
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.