HPSC वेटरनरी सर्जन परीक्षा को लेकर वायरल नोटिस पर हरियाणा सरकार ने दिया जवाब, जानें क्या कहा

चंडीगढ़ | सोशल मीडिया पर HPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली वेटरनरी सर्जन परीक्षा को लेकर एक फर्जी पत्र वायरल हो रहा है. इसमें कहा गया है कि वेटरनरी सर्जन का टेस्ट स्थगित हो गया है और अब यह 25.05.2023 को होगा. अब हरियाणा सरकार ने परीक्षा को लेकर बयान जारी किया है साथ यह भी बताया है कि सरकार ने किसी भी तरह का इस तरह का कोई भी पत्र जारी नहीं किया है.

हरियाणा सरकार की फैक्ट चेक ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि स्पष्ट किया जाता है कि इस बात में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है. यह पत्र फर्जी है. यह भी बताया है कि पत्र में दी गई जानकारी बिल्कुल भी सही नहीं है. सरकार द्वारा ऐसा कोई भी पत्र जारी नहीं किया गया है.

बता दें कि कई दिनों से सोशल मीडिया पर वेटरनरी सर्जन की परीक्षा को लेकर बताया जा रहा है कि टेस्ट स्थगित हो गए हैं और अब यह 5 मई 2023 को आयोजित होंगे. इसे लेकर अभ्यर्थी भी काफी परेशान थे, जिस वजह से सोशल मीडिया पर लगातार अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया सामने आ रही थी. हरियाणा सरकार ने फेक्ट चेक कर मामले का दूध का दूध और पानी का पानी किया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के सरकारी स्कूलों के जर्जर भवनों पर फैसला, होगा कंडम घोषित करने का निर्णय
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.