हरियाणा में किसान आंदोलन को लेकर पंजाब की सीमाएं सील, दिल्ली व चंडीगढ़ जाने के लिए इन रूटों पर करें सफर

चंडीगढ़ | पंजाब और हरियाणा के किसानों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच को देखते हुए हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने सभी बार्डर सील कर दिए हैं. चंडीगढ़ से दिल्ली की आने वाली सभी सीमाओं पर बेरिकेडिंग कर नाकाबंदी शुरू कर दी है. फिलहाल, चंडीगढ़ जाने के लिए एक लेन खुली रखी गई है. वहीं, अंबाला में सेक्टर- 10 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम को अस्थाई जेल बना दिया गया है ताकि किसानों की गिरफ्तारी होने पर यहां लाया जा सके.

Kisan Aandolan go sonipat

7 जिलों में इंटरनेट सेवा पर रोक

किसान आंदोलन को देखते हुए हरियाणा सरकार ने 11 फरवरी यानी आज सुबह 6 बजे से 13 फरवरी की रात 12 बजे तक सूबे के 7 जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई. हालांकि इस दौरान ब्रॉडबैंड और लीज लाइन का इंटरनेट चलता रहेगा.

अंबाला पुलिस का रूट डायवर्ट प्लान

  • अंबाला से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन अंबाला कैंट के कैपिटल चौक से साहा, शहजादपुर, रामगढ़, पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ जा सकते हैं.
  • अंबाला से दिल्ली जाने वाले वाहन कैंट कैपिटल चौक से साहा, शाहबाद, कुरुक्षेत्र, करनाल से होते हुए दिल्ली जा सकते हैं.
  • अंबाला से नारायणगढ़ जाने वाले वाहन कैंट कैपिटल चौक से साहा, शहजादपुर होते हुए नारायणगढ़ का सफर तय कर सकेंगे.
  • NH- 44 दिल्ली- चंडीगढ़ हाईवे पर किसी यातायात की बाधा की परिस्थिति में चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री डेराबस्सी, बरवाला, रामगढ़, साहा, शाहबाद, कुरुक्षेत्र के रास्ते अथवा पंचकूला, NH- 344 यमुनानगर इंद्री, पिपली, करनाल होते हुए दिल्ली का सफर तय कर सकते हैं.
  • दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों के लिए सोनीपत, पानीपत, करनाल, इंद्री, लाडवा या करनाल, कुरुक्षेत्र, उमरी चौंक, लाडवा, रादौर, यमुनानगर NH- 344A, मुलाना, शहजादपुर, बरवाला, पंचकुला होते हुए चंडीगढ़ जा सकते हैं. इसके अलावा कुरुक्षेत्र, शाहबाद, साहा, शहजादपुर, पंचकूला होते हुए भी चंडीगढ़ जा सकते हैं.
  • दिल्ली से पटियाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर इत्यादि पंजाब में आने वाले वाहन सोनीपत, पानीपत, करनाल, पिपली चौक से बाई तरफ मुड़कर कुरुक्षेत्र, पेहवा, चीका, पटियाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर जा सकते हैं. इसके अलावा, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला इत्यादि पंजाब से दिल्ली जाने वाले वाहन अमृतसर जालंधर, लुधियाना, चीका, पेहवा, NH- 152D से होकर जा सकते हैं.
  • चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन पंचकूला, रामगढ़, बरवाला, शहजादपुर, मुलाना, NH- 344 से होकर यमुनानगर, रादौर, लाडवा, इंद्री, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली जा सकते हैं. चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन पंचकूला, रामगढ़, बरवाला, शहजादपुर, साहा, शाहबाद, पिपली, करनाल से होकर भी दिल्ली जा सकते हैं.
  • हिसार से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन बरवाला, नरवाना, कैथल, चीका, पटियाला होकर चंडीगढ़ जा सकते हैं.
  • चंडीगढ़ से हिसार जाने वाले वाहन पटियाला, चीका, कैथल, नरवाना, बरवाला, हिसार जा सकते हैं.
  •  इसके अलावा नारनौल, दिल्ली व रोहतक से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन NH- 152D, पेहवा कट से नीचे उतरकर चीका, पटियाला, चंडीगढ़ जा सकते हैं.
  • चंडीगढ़ से रोहतक, दिल्ली, नारनौल जाने वाले वाहन चंडीगढ़, पटियाला, चीका, पेहवा कट से NH- 152D से होकर रोहतक, दिल्ली, नारनौल जा सकते हैं.
  • आमजन किसी भी असहज परिस्थिति में DIAL 112 पर सम्पर्क करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!