हरियाणा में किसानों को मिलेगा 1739 करोड़ रूपए कर्ज माफी का लाभ, 31 मई तक करना होगा ये काम

चंडीगढ़ | हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने शुक्रवार को बतौर वित्त मंत्री अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया. उन्होंने कहा कि लगातार पांचवीं बार बजट पेश करना मेरे लिए गर्व की बात है. बजट में मुख्यमंत्री ने ऋण के बोझ तले दबे किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया. साथ ही, उन्होंने फसलों के लिए ऋण लेने वाले किसानों को ब्याज और जुर्माने से राहत देने की घोषणा की.

Kisan Money

किसानों को बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में कहा कि मैं 30 सितंबर 2023 तक लिए गए फसली ऋण पर 31 मई 2024 तक मूलधन के भुगतान पर ब्याज और जुर्माने की माफी की घोषणा करता हूं. उन्होंने बताया कि ऐसे डिफाल्टर किसानों की संख्या का आंकड़ा 5 लाख 47 हजार है, जिनका मूलधन तो 2,140 करोड़ रुपये हैं लेकिन ब्याज 1,739 करोड़ रुपये हो गया है. मैं इस ब्याज राशि पर छूट की घोषणा करता हूं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मौसम पर आया बड़ा अपडेट, अगले 6 दिन बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत

उन्होंने कहा कि मैं भी किसान का बेटा हूं. मैंने अपने हाथ से हल भी चलाया है. आज भले ही मेरी किसानी छोटी होगी लेकिन मैं भी किसान हूं. मैं किसान के दर्द को समझता हूं. मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 साल पहले भी मैं यह योजना लाया था और अब दोबारा लेकर आया हूं.

दोबारा ऋण मिलेगा

बजट भाषण में सीएम मनोहर लाल ने आगे कहा कि ब्याज और पेनेल्टी के चलते किसानों को दोबारा ऋण लेने में कठिनाई आ रही है. हम ऐसी स्कीम ला रहे हैं. इसके तहत, अगर किसान 30 सितंबर 2023 तक लिए गए फसली ऋण को अगली फसल के सीजन तक चुका देते हैं. ब्याज और जुर्माने से राहत पा लेते हैं तो वे 31 मई 2024 से दोबारा लोन ले पाएंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.