हरियाणा में खत्म होंगे पारिवारिक जमीनों में बंटवारे को लेकर झगड़े, जल्द नया कानून लाएगी सरकार

चंडीगढ़ | हरियाणा की मनोहर सरकार जमीनी विवाद को लेकर होने वाले पारिवारिक झगड़ों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. सीएम मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में बताया कि प्रदेश में पारिवारिक जमीनों के बंटवारे के झगड़े के निपटारे हेतु जल्द ही नया कानून लेकर आएगी ताकि सालों तक अदालतों में इस तरह के मामले लंबित न रहें.

ADVOCATE VAKIL COURT JUDGE

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के अभी भी 100 से अधिक गांव ऐसे हैं, जिनकी चकबंदी नहीं हुई है. इसके लिए भी एक योजना बनाई जा रही है, जिसमें वैज्ञानिक तरीके से इन गांवों में चकबंदी करवाई जाएगी. उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा का औद्योगिक व आर्थिक रूप से एक समान विकास करवाया जाएगा.

आर्थिक राजधानी के रूप में विकसित होगा पंचकूला

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा का पंचकूला जिला एक सेंट्रल लोकेशन पर मौजूद हैं और चंडीगढ़ एयरपोर्ट का बहुत अधिक फायदा भी मिल रहा है. यहां पर विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हमारी सरकार ने ईडीसी/ एडीसी की दरों में कटौती की है ताकि डेवलपर आकर्षित हो सकें. इसका फायदा भी हमें मिल रहा है और डेवलपर यहां निवेश कर रहे हैं. जल्द ही, पंचकूला भी एक आर्थिक राजधानी के रूप में अपनी अलग पहचान बनाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन

मनोहर लाल ने बताया कि स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. ई- अधिगम योजना के तहत, स्कूली बच्चों को टेबलेट वितरित किए गए हैं. संस्कृति मॉडल स्कूल खोले गए हैं. हर 20 km के दायरे में एक कालेज स्थापित किया गया है. कई जगहों से कालेज खोलने की मांग आ रही है.

ऐसे में हम दोबारा से मैपिंग करवाएंगे और यदि इस पैरामीटर को 20 km से कम करना पड़ा तो हम स्टूडेंट्स की भलाई के लिए यह कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे. बच्चों खासकर छात्राओं को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए किसी तरह की परेशानी न हो, इसको लेकर हमारी सरकार पूरी तरह से गंभीर है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.