कल देर रात को जारी हुआ हरियाणा ग्रुप डी का रिजल्ट, इस प्रकार रही कटऑफ; ऐसे करें चेक

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से कल देर रात ग्रुप डी उम्मीदवारों को बड़ी खुशखबरी दी गई है. आपको बता दें कि एचएसएससी द्वारा ग्रुप डी के 7596 पदों का परिणाम जारी कर दिया गया है. काफी लंबे वक्त से इस रिजल्ट की प्रतीक्षा की जा रही थी. मुख्यमंत्री नायब सिंह  सैनी की तरफ से भी ग्रुप डी के 7596 पदों पर भर्ती का ऐलान काफी समय पहले कर दिया गया था.

Result

अध्यक्ष ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी

कल देर रात आयोग की तरफ से युवाओं को यह तोहफा दिया गया. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष श्री हिम्मत सिंह की तरफ से भी पोस्ट साझा कर इस बारे में जानकारी दी गयी. रात 10 बजकर 10 मिनट पर के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस बारे में सूचना दी.

वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट

उन्होंने लिखा- मुझे यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि ग्रुप D के 7596 पदों का परिणाम आज आयोग द्वारा घोषित किया गया है. सभी चयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास ने आपको यह सफलता दिलाई है. सभी अभ्यर्थी HSSC की वेबसाइट http://hssc.gov.in /result पर रिजल्ट चेक कर सकते है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अभ्यर्थियों ने HSSC से पूछे पीएमटी से संबंधित सवाल, अध्यक्ष ने जवाब देकर दूर किए संशय

इस प्रकार रही कटऑफ

अगर कटऑफ की बात करें, तो सामान्य वर्ग की कटऑफ सबसे ज्यादा 74 रही. वहीं EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) और BC- B वर्ग की कटऑफ 73 रही. BC- A वर्ग के लिए कट-ऑफ 71.76 रही. OSC (अन्य सामाजिक श्रेणी) की कटऑफ 68.27 और DSC (वंचित सामाजिक श्रेणी) की कटऑफ 66.83 अंक पर रही.  विशेष बात यह रही कि भर्ती इतिहास में पहली बार वंचित अनुसूचित जाति (DSC) वर्ग को रिजर्वेशन का लाभ मिला, जिससे इस समाज के लगभग 600 युवाओं का चयन संभव हो पाया.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.