हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा छात्राओं के लिए फ्री बस सेवा शुरू करने के लिए पत्र जारी

चंडीगढ़ । हरियाणा में छात्राओं को ट्रांसपोर्ट सुविधा मुफ्त मिलेगी. उच्चतर शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सरकारी कालेजों के प्राचार्यों को पत्र लिखकर सुविधा को जारी करने के निर्देश दिए हैं. 3 दिसंबर तक कॉलेज ईआरपी पोर्टल पर  मुफ्त बस सेवा का लाभ उठाने वाली छात्राओं की जानकारी अपलोड करने  के निर्देश भी दिए.

हरियाणा में बेटी और महिलाओं को समाज में आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं लागू की गई है. 4 महिने पहले प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया था. प्रदेश में उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए कॉलेजों में आने-जाने वाली छात्राओं को निशुल्क बस सेवा की सुविधा दी जाने की बात की गई थी.

Girl Students

इसके लिए राज्य परिवहन विभाग ने स्पेशल बसें चलाने की योजना बनाई थी. योजना के तहत लड़कियों को उनके गांव से कॉलेज और कॉलेज से गांव तक आने-जाने की निशुल्क बस सुविधा देने की बात की गई थी. और आज इस योजना को शुरु करने के लिए पत्र जारी कर दिया गया है.

हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग की तरह से सभी सरकारी कॉलेजो के प्रधानाचार्य को पत्र जारी किया गया है. पत्र में योजना के तहत लड़कियों को उनके गांव से कॉलेज और कॉलेज से गांव तक आने-जाने की निशुल्क बस सुविधा को जारी करने की बात कही गई है. साथ ही ये भी कहा गया है कि 3 दिसंबर तक कॉलेज ईआरपी पोर्टल पर उन छात्राओं की जानकारी अपलोड की जाएं जो वहां के गांव से कॉलेज में दैनिक आवागमन के लिए मुफ्त बस सेवा का लाभ उठाना चाहती हैं.

पिक एंड ड्रॉप की सुविधा

परिवहन विभाग की ओर से चलाई जा रही स्पेशल बसें कॉलेज की छात्राओं को उनके गांव से कॉलेज के गेट तक और इसी तरह कॉलेज से गांव तक छोड़ेगी. महिला शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक अहम कदम होगा, जिससे छात्राओं के अलावा उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी.

कॉलेज प्रशासन तैयार करेंगे बस रूट

कॉलेज की छात्राओं के लिए शुरू की जा रही फ्री बस सुविधा योजना के तहत बसों के लिए रूट तैयार किए जाएंगे. सरकार ने कॉलेजों के प्राचार्यों व परिवहन अधिकारियों को मिलकर रूट तय करने की जिम्मेदारी सौंपी है. परिवहन विभाग के अधिकारी कॉलेज के प्राचार्य से विभिन्न गांवों से कॉलेज में पढ़ने के लिए आने वाली छात्राओं की संख्या की जानकारी लेंगे, कॉलेज की छात्राओं के आंकड़े के अनुसार ही बसों की संख्या और रूट तय किए जाएंगे.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.