हरियाणा शिक्षा विभाग का अनोखा फरमान; कर्मचारी को देनी होगी ये जानकारी, नहीं तो रुकेगा वेतन

चंडीगढ़ | हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग (DHE) के एक फरमान ने कर्मचारियों की परेशानी बढ़ा दी है. विभाग ने सरकारी कालेजों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके विवाह की तारीख पूछी है. विभाग ने सख्त आदेश दिया है कि निर्धारित समय पर जानकारी नहीं देने वाले कर्मचारियों का वेतन HRMS पोर्टल पर तैयार नहीं किया जाएगा. इस संबंध में DHE की ओर से सभी प्रिंसिपलों को दिशानिर्देश जारी किए गए हैं.

SADHI

ये हैं आदेश

शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी प्रिंसिपलों को अपने कर्मचारियों की वैवाहिक स्थिति (विवाह डेट, यदि शादीशुदा हैं), जिस श्रेणी में उन्हें भर्ती किया गया है, इत्यादि की जानकारी इसी महीने HRMS पोर्टल पर अपलोड करनी होगी.

अभी सिर्फ मैरिटल स्टेटस की देनी होती है जानकारी

ऐसा पहली बार हुआ है कि कर्मचारियों से विवाह की तारीख पूछी गई है. इससे पहले, सभी कर्मचारियों से मैरिटल स्टेटस रिपोर्ट ही मांगी जाती थी. वहीं, शिक्षा विभाग के इस आदेश पर हरियाणा गवर्नमेंट कॉलेज एसोसिएशन का कहना है कि शिक्षा विभाग खुलासा करें कि यह जानकारी मांगने के पीछे आखिरकार उनका उद्देश्य क्या है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा ग्रुप डी कर्मचारियों को क्लर्क पद पर प्रमोट करने के लिए बन रहा नया कानून, यह होगा नया विधेयक

अधिकारियों को भी नहीं जानकारी

कर्मचारियों के डिटेल प्रोफार्मा में नए कॉलम जोड़ने के पीछे का मकसद विभाग के अधिकारियों को भी नहीं पता है. जब उच्च शिक्षा विभाग के महानिदेशक राजीव रतन से पुछा गया कि HRMS पोर्टल पर कर्मचारियों की जानकारी के लिए प्रोफार्मा में शादी की तारीख का कॉलम क्यों जोड़ा गया है तो उनके पास इस बात का कोई जवाब नहीं था.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.