हरियाणा: सितंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे सरकारी स्कूल, यहाँ देखे छुट्टियों की लिस्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में सितंबर महीना खत्म होने को कुछ दिन शेष बचे हैं. उसके बाद फिर अक्टूबर महीना आने वाला है. अक्टूबर महीना इसलिए खास है क्योंकि इसी महीने में दिवाली और दशहरा दोनों हैं. वहीं, इस बार अक्टूबर महीने में कई छुट्टियां भी है. अक्सर स्कूली बच्चे छुट्टियों का ही इंतजार कर रहे होते हैं क्योंकि छुट्टी के दिन जो खुशी बच्चों को मिलती है वह उनके लिए लाखों के बराबर होती है. इस बार अक्टूबर महीने में नौ छुट्टियां हैं.

school corona news

सितंबर माह के शेष अवकाश

18 सितंबर : रविवार

23 सितंबर : हरियाणा वीर शहीदी दिवस

25 सितंबर : रविवार

26 सितंबर : महाराजा अग्रसेन जयंती

अक्टूबर महीने में 9 छुट्टियां

गांधी जयंती रवि : 2 अक्टूबर, राजपत्रित

रविवार : 9 अक्टूबर

दशहरा बुध : 5 अक्टूबर, राजपत्रित

मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद रवि : 9 अक्टूबर, राजपत्रित

रविवार : 16 अक्टूबर

रविवार : 23 अक्टूबर

दीपावली सोम : 24 अक्टूबर, राजपत्रित

भाई दूज शनि : 26-अक्टूबर, राजपत्रित

रविवार : 30 अक्टूबर

बता दें कि देश भर के सभी सरकारी कर्मचारियों को कुछ त्योहारो की छुट्टियां दी जाती हैं, वहीं कुछ को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छुट्टी दी जाती है जो कुछ राज्यों के त्योहारों के आधार पर होते हैं. उदाहरण के लिए भारत भर में लोकप्रिय सरकारी छुट्टियां दीवाली, होली, दशहरा, ईद और क्रिसमस हैं, जबकि भिगू, गुरु अर्जुन देव जी जयंती, या छठ पूजा जैसे त्योहार क्रमशः केरल, पंजाब और बिहार में मनाए जाते हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में होगी भारी बारिश; पढ़ें अपने शहर का हाल

राष्ट्रीय अवकाश

राष्ट्रीय अवकाश भारत के सभी राज्यों में मनाया जाने वाला राजपत्रित अवकाश है. गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और महात्मा गांधी जयंती भारत में तीन राष्ट्रीय अवकाश हैं. इन दिनों सभी बैंक, वित्तीय संस्थान, स्कूल, कॉलेज और कार्यालय बंद रहना अनिवार्य है.

राज्य सरकार की छुट्टियां

राज्य सरकार की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं. उदाहरण के लिए महाराष्ट्र दिवस पर महाराष्ट्र में अवकाश है, गोवा मुक्ति दिवस पर गोवा में अवकाश है. ऐसे ही, हरियाणा दिवस पर हरियाणा में सरकारी अवकाश है और बिहार दिवस पर बिहार में अवकाश होता है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.