चंडीगढ़ | हरियाणा के राजकीय विद्यालयों में अगस्त माह के दौरान छात्रों को भरपूर छुट्टियां मिलेंगी. अगस्त वैसे भी त्योहारों और राष्ट्रीय पर्वों का महीना होता है, लेकिन इस बार दूसरे शनिवार और रविवार की छुट्टियों के कारण यह सूची और लंबी हो गई है. इस महीने धार्मिक त्योहारों, स्वतंत्रता दिवस और साप्ताहिक अवकाश के चलते विद्यार्थियों को लगातार कई दिन स्कूल से राहत मिलेगी.
अगस्त में हैं छुट्टियों की भरमार
इस बार 3 अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त, 24 अगस्त और 31 अगस्त को रविवार के कारण स्कूल बंद रहेंगे. वहीं, 9 अगस्त को रक्षाबंधन और दूसरा शनिवार एक साथ पड़ने के कारण स्कूलों में अवकाश रहेगा. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी विद्यालयों में ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. इसके बाद, 16 अगस्त को जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भी स्कूल बंद रहेंगे.
देखें लिस्ट
| तारिख | दिन |
| 3 अगस्त | रविवार |
| 9 अगस्त | दूसरा शनिवार/ रक्षाबंधन |
| 10 अगस्त | रविवार |
| 15 अगस्त | स्वतंत्रता दिवस (कार्यक्रम के बाद अवकाश) |
| 16 अगस्त | जन्माष्टमी |
| 17 अगस्त | रविवार |
| 24 अगस्त | रविवार |
| 31 अगस्त | रविवार |
