हरियाणा के स्कूलों को जल्द भरना होगा वार्षिक परीक्षा फॉर्म, नहीं तो लगेगा 5 हजार जुर्माना

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने टवीट कर जानकारी दी है कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा की जाने वाली सैकेण्डरी, सीनियर सैकेण्डरी वार्षिक परीक्षा फरवरी/ मार्च-2023 हेतु राजकीय/ अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों व गुरूकुल/ विद्यापीठ की INA Marks/GLS/Co-Curricular Activity Grading ऑनलाइन भरने हेतु लिंक लाईव हो चुका है.

BSEH Haryana Board

इस दिन तक भर सकते हैं फार्म

सभी विद्यालय मुखिया INA Marks/ GLS (General Awareness and Life Skills Grade)/ Co-Curricular Activity Grading बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट http://bseh.org.in पर दिये गये लिंक पर लॉगिन आई.डी./ पासवर्ड से लॉगिन करते हुए 1 फरवरी से 10 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन भरना सुनिश्चित कर सकते हैं.

लेट पर लगेगा ये शुल्क

आगे कहा कि जो विद्यालय निर्धारित तिथि तक INA Marks/GLS/Co-Curricular Activity Grading ऑनलाइन नहीं भरते हैं तो ऐेसे विद्यालयों को 500 रुपये प्रति परीक्षार्थी व अधिकतम 5,000 रुपये जुर्माने के साथ 11 फरवरी से 16 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन अंक अपलोड करने होंगे. इसलिए समय पर फॉर्म भरना जरूरी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में होगी भारी बारिश; पढ़ें अपने शहर का हाल
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.