School Holidays: हरियाणा में स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी, अप्रैल महीने में 10 दिन बंद रहेंगे स्कूल

चंडीगढ़, School Holidays | हरियाणा में नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो चुका है. इस दौरान एडमिशन भी जोरों शोरों से चल रहा है. अप्रैल महीना पूरा एडमिशन में ही निकल जाता है. फिर कहीं जाकर मई महीने से बच्चे स्कूल में आराम से पढ़ाई कर रहे होते हैं. अप्रैल में कई त्योहार आ रहे हैं जिसमें छुट्टियां होना स्वाभाविक है. आज हम आपको बताएंगे अप्रैल महीने में कितनी छुट्टियां हैं…

School Holiday

अप्रैल में है 10 छुट्टियां

अप्रैल में 5 छुट्टियां रविवार की वजह से है. बाकी पांच छुट्टियों में एक छुट्टी शनिवार की वजह से है. वहीं, बची चार छुट्टियां त्योहारों के कारण है जिससे कुल मिलाकर अप्रैल में 10 छुट्टियां स्कूली छात्रों को मिलेंगी. मुख्य छुट्टियां वैशाखी, महावीर जयंती और ईद उल फितर की है.

बच्चे छुट्टियों का करते हैं इंतजार

छुट्टियों का इंतजार अक्सर स्कूली छात्रों को रहता है क्योंकि कई बच्चे ऐसे होते हैं, जिन्हें स्कूल जाना बिल्कुल पसंद नहीं होता है. ऐसे में अक्सर बच्चे छुट्टियों का इंतजार कर रहे होते हैं.

हरियाणा के राजकीय विद्यालयों में अप्रैल माह के अवकाश

  • 2 अप्रैल, रविवार
  • 4 अप्रैल, महावीर जयंती (मंगलवार)
  • 7 अप्रैल, गुड फ़्राइडे (स्थानीय अवकाश)
  • 8 अप्रैल, दूसरा शनिवार
  • 9 अप्रैल, रविवार
  • 14 अप्रैल, वैशाखी व अंबेडकर जयंती (शुक्रवार)
  • 16 अप्रैल, रविवार
  • 22 अप्रैल, परशुराम जयंती व ईद उल फ़ितर (शनिवार)
  • 23 अप्रैल, रविवार
  • 30 अप्रैल, रविवार
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.