हरियाणा के स्कूलों में 15 दिनों का होगा शीतकालीन अवकाश, सुबह-शाम बढ़ी ठंड

चंडीगढ़ | हरियाणा के स्कूलों में एक जनवरी से शीतकालीन अवकाश शुरू हो जाएगा. राज्य में अभिभावकों को इस तरह की सूचना वाट्सएप पर भेजी जा रही है. हालांकि, अभी तक हरियाणा सरकार की ओर से इस संबंध में कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है. उम्मीद है कि दिसंबर के आखिरी में विभाग इसकी अधिसूचना जारी कर देगा. इसके बावजूद छुट्टी की सूचना से छात्र काफी खुश हैं.

School Holidays

15 दिनों की छुट्टियों की घोषणा

बता दें कि सरकार द्वारा हर साल सर्दियों में 15 दिनों की छुट्टियों की घोषणा की जाती है. हरियाणा सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 के शीतकालीन अवकाश अवकाश के संबंध में निर्देश दिए गए हैं. इनके तहत सभी सरकारी और निजी स्कूलों में तय कार्यक्रम के अनुसार छुट्टियां होंगी. 15 दिनों तक सभी स्कूल बंद रहने वाले हैं.

ये मिल रही लोगों को सूचना

हरियाणा सरकार द्वारा वाट्सएप के माध्यम से सूचना भेजी जा रही है, जिसमें 1 जनवरी 2023 से हरियाणा में शीतकालीन अवकाश शुरू हो रहा है. अभी तक इसके लिए आधिकारिक पत्र जारी नहीं किया गया है. उम्मीद है कि जल्द ही आधिकारिक पत्र जारी कर छुट्टियों की भी घोषणा की जाएगी. आधिकारिक छुट्टियों की घोषणा आमतौर पर दिसंबर के अंत तक ही की जाती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

सुबह-शाम की बढ़ी ठंड

हरियाणा में सर्दी शुरू हो गई है. ठंड अब सुबह-शाम लोगों को परेशान कर रही है. रात और दिन के न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है. इसके साथ ही, सुबह और शाम कोहरा भी लोगों को परेशान करने लगा है. इतनी ठंड में विद्यार्थियों को भी सुबह जल्दी स्कूल जाना पड़ रहा है. बढ़ती सर्दी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.