हरियाणा महिला एवं बाल कल्याण मंत्री ने की विभागीय अधिकारियों के साथ अहम मीटिंग, खाली पड़े पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ | हरियाणा में हाल ही में BJP एक बार फिर सत्ता में आई है. सरकार बनने के बाद तोशाम से विधायक बनी श्रुति चौधरी को प्रदेश की महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री नियुक्त किया गया है, जिन्होंने अधिकारियों को ये निर्देश दिए हैं कि वे महिलाओं को जागरूक करते हुए सामाजिक बदलाव की दिशा में काम करें, ताकि विभाग की योजनाओं का उद्देश्य पूरा हो पाए.

Shruti Choudhry

प्रदेश में महिला एवं बाल कल्याण के लिए अधिकारी विटामिन D के वितरण, महिलाओं में स्किल डेवलपमेंट पोषण पर ध्यान केंद्रित करते हुए जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की दिशा में सक्रियता से काम करें. जल संरक्षण व पराली न जलाने बारे जागरूकता अभियान में आंगनवाड़ी वर्कर्स जरूरी भूमिका निभा सकती हैं इसलिए विभाग इस संदर्भ में विशेष अभियान चलाए. उनका कहना है कि यह भी महिलाओं व बच्चों के पोषण से जुड़े हुए हैं.

कार्य योजना का चार्ट तैयार

बैठक में मंत्री ने कहा कि पोषण, वातसल्य व महिला एवं बाल सशक्तिकरण विभाग की योजनाओं का मुख्य बिंदु है. इसके इर्द- गिर्द चलाई जा रही सभी योजनाओं के विकास के लिए एक कार्य योजना का चार्ट तैयार करते हुए उसपर काम शुरू करें, ताकि समय- समय पर इसकी समीक्षा हो सके. मंत्री ने अधिकारियों से योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की. उन्होंने पोषण योजना के तहत महिलाओं, बच्चों को मिलने भोजन की क्वालिटी से लेकर उसके वितरण तक सारी जानकारी प्राप्त की.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

खाली पदों पर होंगी भर्तियां

श्रुति चौधरी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, महिला उद्यमिता योजना, प्ले स्कूल, क्रैच केंद्रों में खाली पड़े पदों में भर्ती संबंधी परेशानियों के बारे में जानकारी प्राप्त की. उन्होंने कहा कि नियमानुसार खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी. बैठक में विभाग की एसीएस अमनीत पी. कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.