इनेलो नेता अभय चौटाला की सुरक्षा पर हाईकोर्ट ने लिया फैसला, दिए ये आदेश

चंडीगढ़ | इनेलो के प्रधान महासचिव और विधायक अभय चौटाला ने अपनी जान को खतरा बताते हुए हाई कोर्ट में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. वहीं, हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को अभय चौटाला की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया है. चौटाला ने अपनी जान को खतरा बताते हुए हाई कोर्ट से सुरक्षा बढ़ाने की गुहार लगाई थी.

ABHAY

जान से मारने की मिली धमकी

परिवर्तन पद यात्रा के दौरान अभय चौटाला को धमकी दी गई थी कि अगर इस यात्रा को नहीं रोका गया तो उन्हें परिणाम भुगतने होंगे. जिसके बाद, उन्होंने सुरक्षा की मांग की. सुनवाई के दौरान चौटाला के वकील संदीप गोयत ने दलील दी कि याचिकाकर्ता को सुरक्षा के लिए तीन पुलिसकर्मी मिले हैं. बता दें कि फोन पर धमकियां मिलने के बाद उन्हें चार अन्य सुरक्षाकर्मी भी दिए गए लेकिन, 2 दिन बाद उन्हें वापस बुला लिया गया. वहीं, अब कोर्ट ने राज्य सरकार को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए है.

यह भी पढ़े -  चंडीगढ़ में 79 कमर्शियल प्रॉपर्टी की होगी ई- ऑक्शन, जानिए कौन लगा सकता है बोली और क्या हैं नियम?
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.