हाई पावर्ड परचेज कमेटी: कार्यों के लिए 2500 करोड़ रुपये की मंजूरी, जानें आपके जिले में क्या होगा

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हाई पावर्ड परचेज कमेटी (HPPC) और हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी (HPWPC) की बैठक में 2,500 करोड़ रुपये से अधिक के ठेकों और विभिन्न वस्तुओं की खरीद को मंजूरी दी गई है. बैठक में विभिन्न बोलीदाताओं से बातचीत के बाद दरें तय करने से करीब 22 करोड़ रुपये की बचत हुई है.

Webp.net compress image 11

करनाल को मिली सौगात

करनाल स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करनाल में खालसा चौक से हरियाणा नर्सिंग होम और वाल्मिकी चौक से अंबेडकर चौक तक रेलवे रोड पर फ्लाईओवर के निर्माण और जिला पंचकुला के सेक्टर- 5 में राज्य पुस्तकालय भवन के निर्माण कार्य के संबंध में लगभग 122 करोड़ रुपये, करीब 12 करोड़ रुपये के ठेकों को मंजूरी दी गई है.

टोहाना में 100 बेड का नया अस्पताल होगा तैयार

फतेहाबाद जिले के टोहाना में जल्द ही 100 बेड का अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा. इसके बनने से न केवल टोहाना बल्कि आसपास के क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इस संबंध में आज बैठक में अस्पताल के निर्माण कार्य के लिए करीब 49 करोड़ रुपये के अनुबंध को मंजूरी दे दी गयी. इनके अलावा, बैठक में पुलिस विभाग द्वारा 52 सीटर 6 बसें और 32 सीटर 34 मिनी बसें खरीदने को भी मंजूरी दी गई. 55 पुलिस फॉर्म कैरियर खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई.

343 करोड़ रुपये से होंगे इंजीनियरिंग के कार्य

विकास एवं पंचायत, लोक निर्माण विभाग, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड और अन्य विभागों के इंजीनियरिंग कार्यों के लिए 343 करोड़ रुपये की सामग्री खरीदने की भी मंजूरी दी गई. बैठक में फरीदाबाद जिले के सेक्टर- 78 में अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर के निर्माण, सड़क कार्य सहित सिविल कार्य और अन्य विविध भवनों आदि से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए 350 करोड़ रुपये से अधिक के ठेकों को मंजूरी दी गई.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

अधिकांश एजेंडों को दी गई मंजूरी

हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में पुलिस, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, परिवहन, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, शहरी स्थानीय निकाय विभाग और हाई पावर समेत विभिन्न विभागों के 12 एजेंडे कार्यों की खरीद पर चर्चा की गई. समिति में कुल 23 एजेंडे रखे गए और अधिकांश एजेंडे को मंजूरी दे दी गई है.

बैठक में ये मंत्री रहे मौजूद

बैठक में कृषि मंत्री जेपी दलाल, ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, विकास एवं पंचायत मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली और श्रम राज्य मंत्री अनूप धानक भी मौजूद रहे.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.