हरियाणा में रद्द हुई 30 अप्रैल की छुट्टी, सरकार ने बताई वजह

चंडीगढ़ | हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश सरकार (Haryana Govt) ने अक्षय तृतीया का अवकाश रद्द कर दिया है. अब 30 अप्रैल को सभी सरकारी स्कूल और ऑफिस खुलेंगे. इससे पहले राज्य सरकार की ओर से अक्षय तृतीया को राजपत्रित अवकाश की लिस्ट में शामिल किया गया था.

School Holiday

नोटिफिकेशन जारी

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर अवकाश रद्द होने की सूचना दी गई है. मुख्यमंत्री नायब सैनी के इस पत्र में लिखा है कि दिनांक 26 दिसंबर 2024 को जारी सरकारी नोटिफिकेशन में आंशिक संशोधन किया गया है.

सरकार ने बताई वजह

इस संशोधन के तहत, 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया के लिए घोषित राजपत्रित अवकाश वापस लिया जाता है, क्योंकि यह अनजाने में लिखा गया था. ऐसे में अब 30 अप्रैल को प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल और कार्यालय खुले रहेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.