हरियाणा: आयुष्मान कार्ड धारकों के इलाज में आनाकानी करने वाले अस्पतालों पर गिरेगी गाज, स्वास्थ्य मंत्री ने जारी किए आदेश

चंडीगढ़ | हरियाणा की नई BJP सरकार में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का बुनियादी ढांचा मजबूत करने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है. मंत्री पद ग्रहण करने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग तथा मेडिकल एजुकेशन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की.

Aarti Rao Haryana

इलाज में आनाकानी करना पड़ेगा महंगा: आरती राव

इस बैठक में उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से उनके विभाग में चल रही योजनाओं तथा समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली. बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए आरती राव ने कहा कि कई निजी अस्पताल आयुष्मान कार्ड धारकों से मनमाने रेट वसूल रहे हैं या फिर उन्हें भर्ती करने में आनाकानी कर रहें हैं.

इस संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने- अपने क्षेत्रों में यह सुनिश्चित करें कि सरकार के पैनल पर काम करने वाले अस्पताल आयुष्मान कार्ड धारकों को परेशान न करें. जो अस्पताल लोगों को परेशान कर रहे हैं, उनकी इंपैनलमेंट को रद्द किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

दिवाली को लेकर एडवांस में तैयारी

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज करने में कोताही करने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और इस संबंध में सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि दिवाली पर्व के दौरान किसी भी तरह की एमरजेंसी से निपटने के लिए रोस्टर के अनुसार मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.