HSSC ने युवाओं का भ्रम किया दूर, कैटेगरी बदलने के बाद भी मिलेगा उच्च अंकों का लाभ

चंडीगढ़ | संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) के लिए आवेदन चल रहे हैं. इसी बीच हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने आवेदकों के लिए एक और बड़ा फैसला किया है. सरकारी विभागों और बोर्ड-निगमों में भर्ती के लिए CET में रिज़र्व कैटेगरी के युवाओं की श्रेणी बदलने के बावजूद उन्हें उच्चतम अंकों का लाभ दिया जाएगा.

HSSC

अगले चरण में बुलाए जाएंगे युवा

एचएसएससी ने युवाओं में भ्रम को देखते हुए स्थिति साफ कर दी है. आयोग का कहना है कि वर्ष 2022 में आयोजित सीईटी और 2025 में आयोजित होने वाले सीईटी में मिले उच्चतम अंकों के आधार पर युवाओं को अगले चरण के लिए आमंत्रित किया जाएगा. राज्य सरकार ने पिछले दिनों रिजर्वेशन में कोटा लागू करते हुए अनुसूचित जातियों (एससी) को 2 वर्गों में बाँट दिया जाएगा. जिनमें पहली केटेगरी वंचित अनुसूचित जातियां (डीएससी) और दूसरी अन्य अनुसूचित जातियां (ओएससी) है.

यह भी पढ़े -  चंडीगढ़ में गर्मी और उमस के बीच मौसम ने ली करवट, अगले 24 घंटे रहेंगे अहम; पढ़ें Weather Update

हाई स्कोर पर होंगे शॉर्टलिस्ट

ऐसे में प्रश्न उठ रहे थे कि अगर किसी अभ्यर्थी को सीईटी 2022 में एससी वर्ग में 80 अंक मिले और अब डीएससी के अंतर्गत 70 अंक मिलते हैं तो मेरिट बनाते वक़्त उसके कौन से अंक और श्रेणी मानी जाएगी. यदि युवा डीएससी श्रेणी के तहत आवेदन करता है, तो उसकी उम्मीदवारी पर उच्चतम अंकों के साथ डीएससी श्रेणी के तहत विचार किया जाएगा. यानि कि सीईटी के हाई स्कोर के आधार पर उम्मीदवार को सीईटी के दूसरे चरण में जाने के लिए शार्टलिस्ट किया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.